बाउंसरों ने बर्थडे व्वाय को बेरहमी से पीटा..पुलिस ने खानापूर्ति का अपराध दर्ज किया..स्थानीय लोगों में दहशत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
बिलासपुर— जांजगीर के युवकों को प्लेटिनम बार में जन्मदिन पार्टी मनाना भारी पड़ा है। मामूली बात पर बार के बाउंसरों ने युवकों की बेरहमी से पिटाई की है। घायल युवकों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया है। 
 
            पुलिस एफआईआर के अनुसार निजी बैंक में काम करने वाले जांजगीर चंदनिया पारा निवासी विनोद यादव के मित्र कामिन यादव का 12 फरवरी को जन्मदिन था। विनोद और कामिन यादव, अमन सिंह राठौर और प्रांजुल सिंह के साथ बीती रात जन्मदिन की पार्टी मनाने महाराण प्रताप चौक स्थित प्लेटिनम बार पहुंचे।
 
                रात्रि करीब 11.30 बजे दोस्तों ने मिलकर केक काटा। युवक बियर के साथ इंज्यो करने लगे। इसी बीच युवको और बार कर्मचारी के बीच मामूली विवाद हो गया। इसके बाद युवक बिल भुगतान कर रात 1 बजे बाहर आए। इसी दौरान बार के बाउंसर बाहर आए। बाऊंसरों ने अंदर हुए विवाद की बात को लेकर युवको से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
 
            इस दौारन  बाउंसरों ने युवको की बेरहमी से पिटाई की। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विनोद यादव की रिपोर्ट पर अज्ञात बाउंसरों के खिलाफ साधारण मारपीट के तहत जुर्म दर्ज किया है। जानकारी हो कि जब प्रदेश में शराब का काम ठेकेदारों के हाथ था। उस समय पंडो की गुंडागर्दी चलती थी।
    
              नई व्यवस्था में बार संचालक बाउंसरों से गुंडागर्दी करवा रहे है। मामले में लोगों ने बताया कि  प्रशासन के बड़े अधिकारियों का बार संचालकों का प्रश्रय है। यही कारण है कि बार संचालक बाउंसरों के माध्यम से असामाजिक काम करवाने में गुरेज नहीं करते हैं।
close