बृजेश साहू ने कहा..अमित जोगी की अगुवाई में करेंगे विधानसभा का घेराव..400 से अधिक समर्थकों के साथ लेेंगे हिस्सा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

रायपुर–प्रदेश के किसानों, युवाओ और महिलाओ की बदहाली के खिलाफ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने 4 जुलाई को विधानसभा घेराव का ऐलान किया है। विधानसभा घेराव को लेकर प्रदेश के कोने कोने से जनता कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंच रहे हैं। जिलों में बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को मुद्दों की जानकारी दी जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बिलासपुर जनता कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश साहू ने बताया कि विधानसभा का घेराव अमित जोगी, ऋचा जोगी,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धरमजीत,अनिल टाह,सियाराम कौशिक,राजेन्द्र कुमार राय,समीर अहमद समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में किया जाएगा। साहू ने बताया कि कार्यकर्ताओं के साथ आज नेहरू नगर कार्यालय में बैठक हुई है। जिले से करीब 400 से अधिक कार्यकर्ता विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

                                  बृजेश साहू के अनुसार भारतीय जनता पार्टी सरकार ने 2013 घोषणा पत्र का 25 प्रतिशत भी वादा पूरा नहीं किया है। किसानो को 2500 रूपये समर्थन मूल्य आज तक नहीं दिया गया। नक्सल समस्या से प्रदेश की जनता परेशान है। महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। प्रदेश के 20 लाख से अधिक पढ़े लिखे युवा दर दर भटकने को मजबूर हैं। बाहरी लोगों को लाकर नौकरी दी जा रही है। साहू ने बताया कि जनता कांग्रेस की मांग है कि सरकार आबादी क्षेत्र की जमीन पर दशकों से काबिज परिवार को पट्टा दे। प्रदेश में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाए।

               बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू ने बताया कि विधानसभा के अंतिम सत्र को भाजपा की अंतिम पारी में बदलने के लिये दोपहर 12 बजे मंडी गेट पंडरी के समीप जनसभा का आयोजन किया जाेगा। मंच से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता विधानसभा की तरफ रैली की शक्ल में रवाना होंगे।

                        साहू ने बताया कि आज नेहरूनगर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को रणनीति की जानकारी दी गयी है। हाईकमान का निर्देश है कि ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर घेराव कार्यक्रम में शिरकत करें। घेराव की अगुवाई मरवाही विधायक अमित जोगी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह पूर्व सांसद देवब्रत सिंह, पूर्व मंत्री विधान मिश्रा, समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता शिरकत करेंगे।

          बृजेश ने बताया कि नेहरूनगर में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी सैय्यद निहाल,संभागीय संगठन मंत्री करण मधुकर,ब्लाक अध्यक्ष पवन सोनी,राजकुमार तिवारी,भरत जोशी,वाहब अली,दिनेश देवांगन,लखन श्रीवास,नितिश शर्मा समेत कई लोग शामिल हुए।

close