कार का कांच तोड़ा…फिर घर घुसकर महिलाओं को मारा-पीटा..तीनों आरोपियों की निकली बारात

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-सिविल लाईन पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के मुख्य आरोपी समेत तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 294, 323, 506, का अपराध दर्ज करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
.
     सिविल लाइन थाना से मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाठा निवासी रामवती रात्रे ने 19 नवम्बर को अपराध दर्ज कराया कि 18 नवम्बर की रात्रि करीब 10  बजे उसका भाई श्याम कुमार
गढेवाल अपनी कार आई 10 को जतिया तालाब के पास खड़ा किया था । कार का नम्बर CG 14 C 0839 है। मौके पर धर्मेन्द्र साहनी, गोदालू साहनी, राहुल सिंह ठाकुर और रमेश तिवारी
 मिलकर शराब पी रहे थे।
 
            शिकायतकर्ता के अनुसार श्याम कुमार गढ़ेवाल समेत अन्य को भाई ने शराब पीने से मना किया। इस बीच आदतन अपराधी धर्मेन्द्र सहानी अपने अन्य दोस्त गोदालू साहनी, राहुल सिंह ठाकुर और रमेश तिवारी ने मिलकर कार के कांच को तोड दिया।
 
               शनिप रात्रे ने बताया कि महिला की शिकायत को तत्काल दर्ज किया गया। इसी बीच आरोपी धर्मेन्द्र साहनी, गोदालू साहनी, प्रकाश साहनी, राहुल ठाकुर, रमेश तिवारी ने घटना के दिन रात्रि करीब साढ़े 11 बजे घर  घुसकर मां बहन की अश्लील गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी है। आरोपिोयं ने हाथ झापड ईटा, पत्थर और राड से मारा-पीटा भी। घटना में देव कुमारी और सोनू गढवाल समेत उसको चोंट पहुंची है।
 
           रामवती की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए आरोपीयों को मौके पर जाकर धर दबोचा। आरोपी धर्मेन्द्र साहनी से लोहे की राड को जब्त किया गया। घटना स्थल से ईंट और पत्थर भी बरामद किया या।
 
         शनिप रात्रे ने बताया कि मामले में तीनों आरोपी धर्मेन्द्र साहनी, राहुल सिंह, रमेश तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 
पकड़े गए आरोपियों के नाम
 
1-धर्मेन्द्र साहनी पिता छोटे लाल साहनी उम्र 34 साल निवासी जरहाभाठा बिलासपुर
2- राहुल सिंह पिता नरेश सिंह उम्र 24 साल निवासी पन्ना नगर जरहाभाठा बिलासपुर
3- रमेश तिवारी पिता कृपाशंकर तिवारी उम्र 45 साल निवासी मसानगंज बिलासपुर
TAGGED:
close