उत्तरप्रदेश का ब्राउन शुगर बिलासपुर में बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार..खपाने से पहले दोनों पहुंच जेल

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—नारकोटिक्स सेल की सूचना पर पुलिस टीम ने ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर दो आरोपियों को भी धर दबोचा है। पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने खुलासा किया है कि आरोपियों के पास से कुल 21 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 63 हजार रूपयों से अधिक है। पुलिस कप्तान ने बताया कि ब्राउन शुगर में 20 प्रतिशत हिरोईन और 80 प्रतिशत जिंक आक्साईड और चाक पाउडर की मात्रा होती है।
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम
 
1) आकाश खरे उर्फ छोटु निवासी बरनाक चौक, यादव मोहल्ला सिरगिटटी
2). राहुल सिंह बहेलिया निवासी ग्राम धरमपुरा मुंगेली वर्तमान पता जरहाभाठा, ओमनगर
 
कैसे पकड़े गए दोनो आरोपी
 
               बिलासागुड़ी में पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने ड्रग्स गिरोह के खिलाफ की गयी कार्रवाई की जानकारी दी है। पारूल माथुर ने बताया कि जिला नारकोटिक्स सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग्स कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।
 
         नारकोटिक्स सेल को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति बनारस से लौट रहै है। उसके पास भारी मात्रा में ड्रग्स भी है। जानकारी के बाद नारकोटिक्स सेल और सिविल लाईन थाना की एक टीम का गठन किया गया। नेहरू चौक में घेराबंदी कर बस से उतरे एक व्यक्ति को पकडा गया। पूछताछ के दौरान संदेही ने अपना नाम आकाश खरे उर्फ छोटू बताया। आरोपी ने बन्नाक चौक, यादव मोहल्ला सिरगिटटी का रहने वाला बताया। आरोपी ने जानकारी दिया कि फिलहाल वह जरहाभाठा संत रविदास मार्ग में रहता है।
 
                     पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह राहूल सिंह बहेलिया के लिए काम करता है। उसी के कहने पर वह बनारस से सामान लाया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। 
 
                 पूछताछ के बाद अन्य आरोपी राहुल सिंह बहेलियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल फैलाया। पकड़े जाने के बाद राहुल ने बताया कि वह धरमपुरा मुंगेली का रहने वाला है। वर्तमान में जरहाभाठा, ओमनगर में रहता है।तलाश की दौरान राहुल के पास से भी पेन्ट की जेब से 10.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
 
           गहन पूछताछ के दौरान आरोपी ने आकाश खरे के माध्यम से ब्राउन शुगर बनारस उत्तरप्रदेश से मंगाता था। आकाश खरे को सामान लेने के बदले 10000/- देता था। आरोपी आकाश खरे का काम केवल ड्रग्स लाने का था। राहुल सिंह शहर में  ब्राउन शुगर खपाने का काम करता है। पारूल माथुर ने बताया कि दोनो आरोपियो से कुल 21 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर एनडीपीएस की धारा सदर 21 के तहत न्यायालय के हवाले किया गया।
 
 पुलिस की विशेष भूमिका में शामिल 
 
                पारूल माथुर ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, थाना सिविल लाइन प्रभारी शनिप रात्रे, थाना प्रभारी चकरभाठा मनोज नायक उपनिरीक्षक सागर पाठक, सायबर सेल बिलासपुर, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव थाना सिविल लाईन, आरक्षक हेमंत सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्या पाटले, विवेक राय की प्रमुख भुमिका रही।
 
close