बीएससीएल का फिट बिलासपुर साइकिल रैलीः आम और खास होंगे शामिल..शामिल लोगों को दिया दिया जाएगा टीशर्ट..करना होगा रजिस्ट्रेशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–आजादी के 75 वें वर्ष को देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी क्रम में शहरवासियों को फिटनेस के संदर्भ में जागरूक करने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 1 अक्टूबर को साइकिल रैली का आयोजन का फैसला किया है। निगम प्रशासन ने कार्यक्रम को “फिट बिलासपुर” नाम दिया है। 
 
                  निगम से मिली जानकारी के अनुस ाार आयोजन का उद्देश्य आमजन को फिटनेस के प्रति प्रेरित करना है। बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने आम जनता से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील किया है। साइकिल रैली  सुबह 7 बजे 1 अक्टूबर को सीएमडी काॅलेज मैदान से शुरू होकर शहर का भ्रमण के बाद सीएमडी कालेज मैदान में खत्म होगी। 
 
                रैली के पूर्व मैदान में जुंबा एरोबिक डांस का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को टी शर्ट और सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
 
सीएमडी काॅलेज से शहर भ्रमण
 
            साइकिल रैली सुबह 7 बजे सीएमडी काॅलेज मैदान से प्रारंभ होगी। शहर के मुख्य मार्ग अग्रसेन चौक,राजेंद्र नगर चौक,नेहरू चौक,संजय तरण पुष्कर से बलराम टाॅकिज रोड होते हुए स्मार्ट सड़क से वापस राजेंद्र नगर चौक,सत्यम चौक,अग्रसेन चौक होते हुए वापस सीएमडी काॅलेज मैदान में समाप्त होगी।
 
कराना होगा रजिस्ट्रेशन
 
             साइकिल रैली फिट बिलासपुर में भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म लिंक 
http://surl.li/ahjwi के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा। रजिस्ट्रेशन पूरी तरीके से निःशुल्क है। रैली में शामिल होने के इच्छुक लोग अधिक जानकारी के लिए 8827310701 व्हाट्सअप नंबर पर संपर्क कर सकेगें।
close