बिल्डर प्रेमी ने बनाया दूरी…डाक्टर प्रेमिका ने की आत्महत्या..मां की मांग पर जांच में खुलासा..आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— महिला डॉक्टर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले बिल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया है कि डॉक्टर और बिल्डर के बीच इतर वैवाहिक रिश्ता था। मृतका के परिजनों ने डॉक्टर पूजा चौरसिया के पति पर हत्या का संदेश जाहिर किया था। लेकिन जांच में मामला कुछ दूसरा ही सामने आया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जानकारी देते चलें कि 11 मार्च को बाबजी नगर तिफरा निवासी डॉक्टर पूजा चौरसिया का शव घर में लटकता हुआ मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर पूजा चौरसिया की मां ने दामाद अनिकेत कौशिक पर हत्या का संदेह जाहिर किया। इसी बीच महिला डॉक्टर की मां अमेरिका से लौटते ही जांच की मांग की।

पुलिस ने आत्महत्या या हत्या के मामले में जांच पड़ताल शुरू किया। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की बात सामने आयी। तकनिकी पहलुओं को ध्यान मैें रखकर जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि डॉक्टर पूजा चौरसिया का सरकंडा निवासी बिल्डर सूरज पांडेय के साथ 1 साल से प्रेम संबंध चल रहा था।

इसी दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आत्महत्या के पहले सूरज पाण्डेय ने मृतका पूजा चौरसिया से दूरी बनाने लगा था। सूरज के इस व्यवहार से पूजा परेशान रहने लगी थी। 11 मार्च को उसने अपनी मां से फोन पर बात की और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जांच के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने कथित प्रेमी सूरज पांडेय को डॉक्टर पूजा चौरसिया को आत्महत्या करने के लिए मजबूर का दोषी पाया। पुलिस ने आरोपी सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि चिकित्सक पूजा चौरसिया और सूरज पांडेय के बीच पिछले 1 साल से प्रेम संबंध था। पिछले कुछ दिनों से आरोपी मृतिका को इग्नोर करने लगा था। इसकी वजह से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

close