ईलाज के दौरान महिला की मौत..सिम्स बर्न यूनिट में थी भर्ती…शव परिजनों के हवाल

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

BURNबिलासपुर—सिम्स के बर्न यूनिट में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला बलौदाबाजार की रहने वाली है। 28 अक्टूबर को  सिम्स में भर्ती किया गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि महिला खाना बनाने के दौरान जल गयी। जिसे तत्काल सिम्स में लाया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

सिम्स पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा की रहने वाली दुर्जन बाई पति राजू की इलाज के दौरान मौत हो गयी। महिला बलौदा बाजार जिले की टाटा गांव थाना सरसीवां की रहने वाली है। 28 अक्टूबर की शाम महिला खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे की आग ने साड़ी को पकड़ लिया। जिसके कारण शरीर के नीचे का भाग बूरी तरह से जल गया।

परिजनों ने दुर्जिन बाई को आनन फानन में संजीवनी के सहयोग से सिम्स के बर्न यूनिट में भर्ती कराया। आज सुबह इलाज के दौरान जीवन और मौत की लड़ाई में महिला हार गयी। महिला के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

close