केन्दा बंजारी घाट में बस हादसा…आधा दर्जन से अधिक की मौत..गैस कटर से निकाला गया शव…यात्रियों का आरोप नशे में था ड्रायवर

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

 IMG-20171126-WA0005बिलासपुर—इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही प्रयाग सर्विस की बस केन्दा के पास बंजारी घाट की खाई में अनियंत्रित होकर पलट गयी। बस में करबी 90 लोग सवार थे। सभी बिलासपुर की सवारी थई।  भीषण हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हैं। कुछ की हालत बहुत ही गंभीर है। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गयी है। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सा केन्द्रों में भेजा गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स किया गया है।

                       पुलिस जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही प्रयाग बस सर्विस की बस अनियंत्रित होकर केंदा बंजारी घाट में पलट गयी। बस में करीब 90 यात्री सवार थे। घटना के बाद आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलो को गंभीर हालत रतनपुर, पेण्ड्रा और गौरेला स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सिम्स रेफर कर दिया गया है।

       मालूम हो कि इलाहाबाद तीर्थ स्थल है। यहां से रोजाना प्रयाग बस सर्विस समेत अन्य लम्बी दूरी की बसों से हजारों की संख्या में यात्रियों का रोज आना जाना होता है। ज्यादातर परिवार अस्थि विसर्जन के बाद राजधानी बस से लौट रहे थे। केन्दा स्थित बंजारी घाट के पास अनिंयत्रित राजधानी की बस खाई में गिर गई। फिलहाल अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने लोग हादसे में प्रभावित हुए। सूत्रों की मानें तो आठ लोगों की बस पलटने के बाद मौके पर ही मौत हो गयी है।

              पेन्ड्रा एसडीओपी विश्व दीपक ने बताया कि हादसा ड्रायवर को शायद झपकी आने के बाद हुआ है। घटना में घायल 6 लोगों को पेण्ड्रा स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया है। स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल लोगों के नाम साधराम बिंझवार सारगढ़, रामचंद्र बरिहा, साधमती बरिहा और मदन लाल बरिहा है। तीनों अस्थि विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे।

                         विश्व दीपक त्रिपाठी के अनुसार गौरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 लोगो को भर्ती किया गया है। भर्ती किए गए लोगों के नाम मुस्कान साहू, टीकाराम सारथी रायगढ़, विरेन्द्र कुमार सरायपाली,सुल्तान सिंह सारथी खरसीया, अनिरूद्घ साहू और अनिता साहू बैमानगोई, चौतराम साहू परसौढ़ी रतनपुर, रामवती साहू, उर्मिला साहू परसौढ़ी रतनपुर का का इलाज चल रहा है।गौरेला में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी है। महिला उडीसा भुवनेश्वर की रहने वाली है। IMG-20171126-WA0008

              त्रिपाठी ने बताया कि मृतको की संख्या 8 पहुंच चुकी है। 4 लोगो की लाश कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में रखी गयी है। दो लोगो की लाश गौरेला सेनेट्रियम हास्पिटल में है। दो अन्य लोगों का शव अन्य स्थान में है।

             रतनपुर थाना प्रभारी के.पी.एस पैकरा ने बताया कि हादसे के बाद 26 लोगो को रतनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत बहुत नाजुक है। गंभीर रूप से घायल 17 लोगो को सिम्स रिफर किया गया है।

गैस कटर से निकला गया..यात्रियों ने बताया नशे में था ड्रायवर

              बंजारी घाट हादसे में कुछ यात्री बस में बुरी तरह से फंसे थे। यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। कुछ सुरक्षित यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर शराब के नशे में थे। तेजी से बस चला रहे थे। जब हम लोगों ने विरोध किया तो ड्रायवर और कंडक्टर ने बस केबिन का दरवाजा बंद कर दिया। बावजूद इसके हम लोगों ने कई बस स्पीड कम करने को कहा। लेकिन ड्रायवर ने यात्रियों की बातों को अनसुनी कर दिया।

होगी जांच..करेंगे कार्रवाई

       हादसे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच होगी। दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। हादसे में ड्रायवर कंडक्टर सुरक्षित होगी। यात्रियों और दोनों बस स्टाफ से पूछताछ होगी।

close