भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव-256 केंद्रों पर वोटिंग, 1,97,535 मतदाताओं डालेंगे वोट

Shri Mi
4 Min Read

रायपुर।कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उप चुनाव होगा। पांच दिसम्बर को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया, इस सीट के लिए 256 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। जहां एक लाख 97 हजार 535 मतदाता अपने वोट डालेंगे। यहां 69 केंद्र नक्सल प्रभावित इलाकों में हैं।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया, अभी वहां की सुरक्षा स्थितियों की समीक्षी की जानी है। उसके बाद मतदान का समय तय कर दिया जाएगा। यह समय 10 नवम्बर को जारी चुनाव की अधिसूचना के साथ घोषित किया जाना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस बार यहां पांच संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाने हैं जो पूरी तरह महिला मतदान कर्मियों से संचालित होंगे। वहीं पांच आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे। पिछले चुनाव में भी मतदान केंद्रों की संख्या 256 ही थी। इन केंद्रों पर एक लाख 95 हजार 678 मतदाताओं को वोट देना है। इनमें से 95 हजार 186 पुरुष, एक लाख 491 महिला और एक तृतीय लिंग का मतदाता है। 2018 के आम चुनाव में यहां एक लाख 90 हजार 164 वोटर पंजीकृत थे। यानी इन चार सालों में यहां पांच हजार 514 मतदाता बढ़े हैं।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस सीट पर हर बार 70-80% मतदान होता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में 77.25% मतदान हुआ था। जबकि विधानसभा निर्वाचन 2013 में इस क्षेत्र मे 79.26% लोगों ने मतदान किया था। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र से 71.09% मतदान हुआ था।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया, चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय भी किये जा रहे हैं। इस बार कोरोना संक्रमित मतदाता के वोट के लिए मतदान का अंतिम एक घंटा अलग सुरक्षित किया गया है। इस दौरान केवल संक्रमित मतदाता ही वोट डालने आएंगे। कोरोना संक्रमित, संदिग्ध-प्रमाणित मतदाता, दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा भी दी गई है।

बता दे कि मनोज मंडावी की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उस वक्त वह धमतरी के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। अगले दिन सुबह उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। जिसके बाद उन्हें धमतरी के अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टरों ने मनोज मंडावी को मृत घोषित कर दिया गया।

2018 के भानूप्रतापपुर सीट के चुनाव नतीजों पर नजर डाले तो इस सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मनोज सिंह मंडावी को 72520 वोट मिले थे। वही भारतीय जनता पार्टी के देवलाल दुग्गा दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें कुल 45827 मत प्राप्त हुए थे। चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे,जिसमें कोमल हुपेंडी को 9634 वोट मिले। हुपेंडी तीसरे स्थान पर रहे। साथ ही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रत्याशी मानक दरपट्टी को 9611 वोट प्राप्त हुए थे।

2018 भानूप्रतापपुर विधानसभा सीट के चुनाव के लिए 256 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। जिनमें हर पोलिंग बूथ में लगभग 744 मतदाता दर्ज थे। यह चुनाव 12 नवंबर 2018 को हुआ था और मतों की गणना 11 दिसंबर 2018 को हुई। इस चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मनोज सिंह मंडावी ने 26693 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 2018 में हुए भानूप्रतापपुर विधानसभा चुनाव का वोटिंग परसेंटेज 77.68 रहा था.इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में 142675 पोल हुए.वही नोटा को 4235, पोस्टल वोट की संख्या 878 रही।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close