जनधन योजना कार्ड की हो जांच–छजकां

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Aरायपुर—युवा छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशभर में कंबल के साथ नोट बांटने वाले नेताओं के पुतला जलाया। छजकां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से चिरमिरी में कंबल बांटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छजकां कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि चिरमिरी में कंबल वितरण के बहाने भाजपा नेताओं का पुराना नोट जनधन खाते में जमा किया गया है। इसकी जांच राष्ट्रीय एजेंसी से करवाने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 युवा छजकां नेताओं ने प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया है कि 13 साल से प्रदेश में भाजपा का शासन है। भाजपा नेता छत्तीसगढ़ की जनता को लूटखसोट कर धनकुबेर बन गए हैं। अब काले धन को सफेद करने के लिए कंबल के साथ ग्रामीणों को लाखों रूपए बांटा गया है। सभी नोट गरीबों के जनधन खाते में जमा हो गया है।

                             युवा छजकां नेताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता सब देख रही है।अगर मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया गया तो पार्टी  जनता की अदालत में जाएगी और बड़ा आंदोलन करेगी।

close