सीएएफ के जवान ने 3 साल तक लूटा इज्जत..फिर हो गया फरार..रायगढ़ में पकड़ाया..चालान पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—तीन साल तक शादी का झांसा देकर इज्जत लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। रतनपुर पुलिस ने रिकार्ड 6 दिनों के अन्दर आरोपी के खिलाफ चालान भी पेश कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              रतनपुर थानेदार हरविन्दर सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि घनश्याम निषाद से मुलाकात तीन साल पहले मामा की लड़की की शादी में हुई। परिचय के बाद घनश्याम का घर आना जाना शुरू हो गया। इसी दौरान घनश्याम ने बताया कि वह उससे ही शादी करेगा।

                     8 नवम्बर 2018 को घनश्याम निषाद हमेशा की तरह घर आया। अकेला पाकर उसने शादी का एक बार फिर झांसा देकर सम्बन्ध बनाया। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान वह शादी का भी भरोसा देता रहा। और एक दिन उसने शादी करने से ना केवल इंकार किया। बल्कि किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया।

         रतनपुर थानेदार ने बताया कि पार्थिया की रिपोर्ट लिखे जाने के बाद पुलिस कप्तान दीपक झा के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने टीम तैयार किया गया। प्रार्थी को रायग़ढ़ के घरघोड़ा से हिरासत में लिया गया।

                     पुलिस के अनुसार आरोपी घनश्याम निषाद सीएएफ का जवान है। लेकिन पुलिस टीम ने घरघोड़ा पहुंचकर देर रात आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,510 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।  इसके बाद रिकार्ड समय में मात्र 6 दिनों के अन्दर आरोप पत्र भी पेश कर दिया गया।

                             

close