प्रमुख चैराहों में लगेंगे सी.सी. कैमरे, आईलैण्ड के घेरे कम करने का फैसला भी किया सड़क सुरक्षा समिति ने

Shri Mi
4 Min Read

A-CCTV-security-camera-001बिलासपुर–यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शहर के प्रमुख चैराहों में सी.सी.कैमरा लगाया जायेगा और चैराहों पर बने आई लैण्ड के घेरे को कम किया जायेगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में आज उक्ताशय का निर्णय लिया गया।
मंथन सभाकक्ष में मंगलवार को  कलेक्टर पी. दयानंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के महापौर किशोर राय और पुलिस अधीक्षक  मयंक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। बैठक में सड़क दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पाट की पहचान एवं उनके सुधार के निर्देश दिये गये। यातायात अधिकारी श्री बघेल ने बताया कि जिले में 12 ब्लैक स्पाॅट चिन्हित किये गये हैं। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में स्पीडब्रेकर अनिवार्य रूप से बनायें जायें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभिन्न सड़कों की मरम्मत के दौरान स्पीडब्रेकर बनाया जायेगा। सड़कों पर यातायात संकेतक, चेतावनी, ट्रैफिक काॅलिंग व्यवस्था हेतु कार्यवाही के निर्देश दिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

चैराहों पर ड्राईविंग के दौरान विचलित करने वाले होर्डिंग्स को हटाने, फुटपाथ, पार्किंग, सर्विसलेन आदि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगर निगम के अधिकारी को दिए गए। सड़क किनारे पान ठेले और सब्जी की दुकान लगाकर  अतिक्रमण करने वालों को हटाया जाये। सब्जी और फल मार्केट को व्यवस्थित किया जाये। कलेक्टर ने सण्डे मार्केट को सदरबाजार से हटाकर अन्य जगह शिफ्ट करने के लिए जगह देखने हेतु नगर निगम के अधिकारी को निर्देशित किया। हेलमेट का उपयोग नहीं करने, बाईक पर तीन सवारी जाने पर सख्ती से कार्यवाही करने कहा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर जिन लोगों पर दो से तीन बार कार्यवाही होगी। उनका लायसेंस निरस्त किया जाये। उन्होंने बताया कि तेज वाहन चलाने वाले युवकों पर भी बिलासा  शक्ति टीम द्वारा कार्यवाही की जायेगी। परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में लगभग सवा तीन सौ स्कूली बसें हैं। जिनकी सत्त जांच की जाती है। कुछ बसों पर नियमानुसार कार्यवाही भी की गई है। उन्होंने बताया कि वाहन में प्रदूषण जांच के लिए बिलासपुर में 23 केन्द्र स्थापित हो चुके हैं। साथ ही मोबाईल केन्द्र भी कार्यरत् हैं।

कलेक्टर ने सभी शासकीय वाहनों का प्रदूषण जांच अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया। यातायात अधिकारी ने सुझाव दिया कि लगरा स्थित ट्रैफिक पार्क में स्कूली बच्चों को भ्रमण कराएं और उन्हें यातायात नियमों से अवगत कराएं। उन्होंने सकरी से उसलापुर सड़क चैड़ीकरण का सुझाव दिया, जिससे यातायात का दबाव कम होगा। इस संबंध में कलेक्टर ने पी.डब्ल्यू.डी. को प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया।बिलासपुर शहर के सीएमडी चैक, अग्रसेन चैक और मगरपारा चैक में बड़े आईलैण्ड के कारण यातायात बाधित होता है। इस संबंध में घेरे को छोटे करने का निर्णय लिया गया है।

शहर के प्रमुख सड़कों में आवश्यकतानुसार डिवाईडर बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त, एसडीएम बिलासपुर, यातायात अधिकारी, आरटीओ व व्यापारियों की कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। व्यवसायिक काॅम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग का उपयोग नहीं करने वालों पर सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया। लिंक रोड पर पर अनाधिकृत रूप से खड़े होने वाले वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने बृहस्पति बाजार में चैराहों पर खड़े होने वाले श्रमिकों को प्रतिक्षालय बैठाने का निर्देश दिया। जिससे यातायात व्यवस्थित किया जा सके। सड़कों पर यलो लाईन, क्रासिंग के निशान लगाने नगर निगम व पीडब्ल्यूडी. के अधिकारी को निर्देशित किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close