मामूली राहत के साथ न्यायधानी में भी बढ़ सकता है लॉकडाउन

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।जिले में लॉकडाउन 29 अप्रैल तक बढ़ सकता है। हालांकि राशन और सब्जी के मामले में कुछ रियायत दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बारे में आदेश एक-दो दिनों में जारी होने की संभावना है।अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक न्यायधानी मे लॉकडाउन होना तय है। छूट और लोगों की राहत के लिए सभी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।22 अप्रैल से जिले में किस तरह से व्यवस्था की जाए इसे लेकर सुझाव भी लिए जाएंगे। हालांकि जिस तरह से संकेत मिल रहे हैं उसमें लगातार 8 दिनों के लॉकडाउन के बाद आम लोगों को राहत देने के लिए सुबह 6 बजे से 12 बजे तक किराना, फल सब्जी और राशन दुकानों के खुलने के आसार हैं।सोमवार के बाद भी बैंक भी खोल सकते हैं।लेकिन इसमें स्टाफ सीमित संख्या में रहेगा। वहीं बैंकों में आम लोगों के प्रवेश को लेकर भी संशय की स्थिति है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बताते चलें कि जिले से सटे गौरेला पेंड्रा मरवाही में कोविड मामलों में इजाफे को देखते हुए लॉकडाउन को 5 दिन बढ़ाया गया है। वर्तमान में 21 अप्रैल तक जिले में लॉकडाउन था। अब मरीजों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर इसे 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।बता दें कि बिलासपुर जिले में 14 से 21 अप्रैल तक लॉक डाउन है। इसके बाद भी जिले में कोरोना संक्रमित मरीज रोजाना 1000 से अधिक हो रहे हैं।ऐसे में 10 दिन और लॉकडाउन बढ़ाने पर प्रशासन विचार कर रहा है। दरअसल शासन ने 26 अप्रैल तक सभी जिलों में लॉकडाउन की बात पहले ही कह दी है। हालांकि 21 अप्रैल के बाद सभी किराना, राशन और बैंकों में छूट दी जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close