CG Police: SI, एएसआई की नवीन पदस्थापना,आदेश जारी

Shri Mi
1 Min Read

CG Police: महासमुंद। पुलिस अधीक्षक IPS धर्मेन्द्र सिंह ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारी / कर्मचारियों को ट्रांसफर किया है. इस आदेश से छह उप निरीक्षक, चार सहायक उप निरीक्षक और एक प्रधान आरक्षक प्रभावित हुए हैं. सभी को तत्काल पदस्थापना के आदेश दिए गए हैं.

Join Our WhatsApp Group Join Now

ट्रांसफर आदेश से प्रभावित होने वालों में उप निरीक्षक विनोद कुमार कश्यप को रक्षित केन्द्र महासमुंद से बुंदेली चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक मानसिंह को रक्षित केन्द्र महासमुंद से सिरपुर चौकी प्रभारी, उनि असरार अली थाना सरायपाली से थाना महासमुंद, उनि सिद्धार्थ मिश्रा को रक्षित केन्द्र महासमुंद को थाना सरायपाली, उनि रविन्द्र कुमार ध्रुव रक्षित केन्द्र महासमुंद से थाना पिथौरा, उनि बालमुकुंद साहू को थाना पिथौरा से रक्षित केन्द्र महासमुंद स्थनांतरित किया गया है.

इसी तरह सउनि सुशील शर्मा थाना खल्लारी से थाना तेन्दूकोना, सउनि शिव कुमार प्रसाद थाना कोमाखान से थाना महासमुंद, सउनि कार्तिक राम रात्रे को रक्षित केन्द्र ‘महासमुंद से थाना कोमाखान, सउनि पंकज बाघ को रक्षित केन्द्र महासमुंद से थाना खल्लारी, प्रधान .आरक्षक भागवत प्रसाद मिरी को थाना तुमगांव से थाना महासमुंद स्थानांतरण संशोध‍न उपरांत थाना पटेवा किया गया है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close