CG Vidhansabha: अनियमित कर्मियों को लेकर 22 विभागों ने नहीं भेजी जानकारी

Shri Mi
1 Min Read

CG Vidhansabha: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अनियमित कर्मचारियों से जुड़े काफी सवाल आए। इस  पर पूर्व सीएम रमन सिंह से लेकर कांग्रेस विधायकों ने भी  नियमितिकरण के मुद्दे पर सरकार से सवाल पूछा।  मुख्यमंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया कि कहा कि गठित कमेटी कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनियमित कर्मचारियों को लेकर जो जानकारी मांगी गयी थी, उनमें से 24 विभागों से अनियमित कर्मचारियों की जानकारी मिल गयी है, जबकि 22 विभागों से अब तक जानकारी नहीं मिल पायी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साल अगस्त में अनियमित कर्मचारियों के लिए बनी कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें हुए निर्णय के बाद 5 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गयी थी। 24 विभागों जानकारी उपलब्ध करा दी है, जबकि 22 विभागों से जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close