छत्तीसगढ़ ओव्हर आल चैम्पियन…दीवान ने कहा संयम और भाईचारा का दूसरा नाम खेल..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

.khel pratiyogita ka samapan samaroh (3)khel pratiyogita ka samapan samaroh (1)बिलासपुर—-स्वस्थ्य जीवन में खेल का अहम् स्थान है। खेल में संयम और भाईचारा का विशेष महत्व होता है। यह बातें छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने बहतराई स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 63वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में कही। दीवान ने समारोह राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के ओवरआॅल चेम्पियन बनने के लिए छत्तीसगढ़ के बच्चों को शुभकामनाएं भी दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              समापन कार्यक्रम को सबोंधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने कहा कि राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में देश के कोने कोने से बच्चे आते हैं। आपस में राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर किशोर राय ने कहा कि खेल से सकारात्मक उर्जा मिलती है। जीवन में चुनौतियों का सामाना करने की शक्ति मिलती है। खेल जीवन का अनिवार्य अंग होना चाहिए। किशोर राय ने माना कि क्रीड़ा स्पर्धा में कई कमियां थीं लेकिन खिलाड़ियों ने खेल भावना को नहीं छोड़ा। उन्होने वादा किया कि आगामी प्रतियोगिता में इन कमियों को दूर किया जाएगा।

                  संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री ने खिलाड़ियों के अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्ति के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद ही सफलता मिलती है।खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपने अनुभवों को साझा करते हैं। राजू क्षत्री ने कहा असफलता में ही सफलता का मंत्र छिपा है। इसलिए मेड़ल से चूक गए खिलाड़ियों को नए उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ना होगा।

छत्तीसगढ़ ओव्हर आल चैम्पियन

                    khel pratiyogita ka samapan samaroh (10)      खेल प्रतियोगिता के त्वाइक्वांडों 14 वर्ष बालक वर्ग में दिल्ली को पहला स्थाना, छत्तीसगढ़ को दूसरा और तीसरा स्थान विद्या भारती को मिला।  बालिका वर्ग में प्रथम स्थान छत्तीसगढ़, द्वितीय स्थान विद्या भारती और तीसरे स्थान पर दिल्ली ने बाजी मारी है। 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर विद्या भारती, द्वितीय छत्तीसगढ़ और तृतीय स्थान उत्तराखण्ड ने बनाया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान छत्तीसगढ़, द्वितीय दिल्ली, तृतीय स्थान हरियाणा को हासिल हुआ।

               किक बाक्सींग 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम महाराष्ट्र, द्वितीय दिल्ली, तृतीय छत्तीसगढ़ रहा। बालक वर्ग में प्रथम पंजाब, द्वितीय महाराष्ट्र, तृतीय स्थान छत्तीसगढ़ को मिला। किक बाक्सींग बालिका और बालक 19 वर्ष समूह में पहला स्थान महाराष्ट्र, द्वितीय दिल्ली, तृतीय स्थान छत्तीसगढ़ को जबकि कबड्डी 14 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में प्रथम छत्तीसगढ़, द्वितीय हरियाणा, तृतीय स्थान दिल्ली को हासिल हुआ। टेनिस बाॅल क्रिकेट में बालक वर्ग में प्रथम छत्तीसगढ़, द्वितीय आसाम, तृतीय स्थान पर दिल्ली की टीम काबिज हुई। बालिका वर्ग में प्रथम तेलंगाना, द्वितीय दिल्ली और तृतीय स्थान पर जम्मू कश्मीर ने स्थान बनाया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी हेमन्त उपाध्याय के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष समीरा पैकरा, अपर कलेक्टर उइके और शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समेत खेल कोच, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद थे।

Share This Article
close