Chandrayan 2 Vikram Lander-देश भर में विक्रम से दोबारा संपर्क होने की दुआ,यहाँ पढ़िये ट्रैफिक पुलिस का वायरल ट्वीट

Shri Mi
3 Min Read

नागपुर।नागपुर सिटी पुलिस ने एक दिल छू जाने वाले ट्वीट किया है, जहां देश में एमवी एक्ट और विक्रम लैंडर की चर्चा है इसी पर नागपुर पुलिस का यह ट्वीट है. नागपुर सिटी पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके लिखा है कि प्रिय विक्रम कृपया प्रतिक्रिया दें. हम सिग्नल तोड़ने के लिए आपका चालान नहीं काटेंगे! नागपुर पुलिस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और इस ट्वीट की प्रशंसा भी की जा रही है. नागपुर पुलिस ही नहीं इसरो सहित देश का हर नागिरक विक्रम लैंडर की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है.सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप् ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

हाल ही में इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा था कि विक्रम लैंडर का पता लग गया है लेकिन इसकी फोटो इसरो ने शेयर नहीं की थी. शनिवार के शुरुआती घंटों में जब विक्रम चंद्रमा पर अपने गंतव्य तक पहुंचने वाला था, तो उसने ऑर्बिटर से संपर्क खो दिया. लैंडिंग स्थल पर पहुंचने से ठीक 2.1 किमी पहले लैंडर विक्रम का ऑर्बिटर से संपर्क टूट गया. इसके साथ ही भारत के चंद्रमा पर लैंडिंग के सपने अधूरे रह गए, इसरो को अपने ऐतिहासिक प्रयास के लिए दुनिया भर से प्रशंसा मिली थी.

भले ही इसरो का संपर्क टूट गया हो लेकिन हार्ड लैंडिंग के बावजूद लैंडर विक्रम सुरक्षित है और उसे नुकसान नहीं पहुंचा है. भारत के इस मिशन पर इसरो पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ की थी. मोदी से इसरो प्रमुख के सिवन गले मिलकर रोने लगे थे और फिर मोदी ने उनकी पीठ थपथपाई. इसरो के इस मिशन की नासा ने भी तारीफ की थी. बता दें कि भारत अगर चंद्रयान 2 के इस मिशन को पूरा कर लेता है तो वह चंद्रमा के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश होगा, इससे पहले साउथ पोल पर कोई नहीं पहुंचा है.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close