विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत बोले-ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर,फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष हूँ

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत आज एक दिन के प्रवास पर पत्नी कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के साथ बिलासपुर पहुंचे। पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत के दौरान डॉक्टर महंत ने कहा कि मेरे लिए कांग्रेस बसपा भाजपा, जोगी कांग्रेस सभी समान है। इसलिए किसी भी प्रकार की राजनीतिक सवालों का जवाब नहीं देना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि बिलासपुर मेरा गृह जिला रहा है। मेरे स्वजन मेरे मित्र पिता के संगी साथी सब बिलासपुर में ही है। इसलिए आना-जाना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

      एक दिनी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं विधानसभा अध्यक्ष होने के कारण संवैधानिक पद पर आसीन हूं। किसी भी राजनीतिक सवाल का जवाब देना संभव नहीं है।

 डॉक्टर महंत ने कहा कि मैं जन्म से कबीरपंथी हूं सबको मालूम है कबीर हमारे आराध्य। कबीर दास जी ने कहा है कबीरा खड़ा बाजार में सबकी मांगे खैर ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर। मेरे लिए भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी जनता कांग्रेश बहुजन समाज पार्टी और अन्य पार्टियों के विधायक समान स्थान रखते हैं। इसलिए राजनैतिक सवाल का जवाब देना उचित नहीं समझता। 

       आप की सरकार कैसा काम कर रही है। क्या सरकार का काम काज ठीक चल रहा है। सवाल के जवाब में डॉ चरणदास महंत ने हाथ जोड़ते हुए कहा कि इस मामले में मुझे कुछ भी नहीं करना है। 

      उन्होंने दोहराया की बिलासपुर मेरा पुराना जिला रहा है ।मेरे पिताजी के संगी साथी यही है। मेरे भी दोस्त और समर्थक बिलासपुर में है। बिलासपुर से मेरा पारिवारिक और घरेलू रिश्ता है। जाहिर सी बात है कि आना जाना बना रहता है। उन्होंने बताया कि कांग्रेसी नेता अशोक अग्रवाल के निवास पहुंचने से पहले दो चार जगह ज्ञाना हुआ। 

          इस दौरान अशोक अग्रवाल के अलावा नगर विधायक शैलेश पांडे तखतपुर विधायक संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह पर्यटन मंडल बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव अर्जुन तिवारी, शेखर मुदलियार, राधेभूत फिरोज कुरैशी, नगर निगम सभापति क्षेत्र नसरुद्दीन, अर्जुन तिवारी, महेश तिवारी भारतीय जनता पार्टी नेता मुर्तजा वनक फिरोज खान अर्जुन सिंह देवेंद्र सिंह भाटी समीर अहमद बबला संजय दुबे अभय नारायण राय धर्मेश शर्मा समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close