छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल दैवेभो मिला नया नेता..नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा.. कर्मचारी हित में मिल कर करेंगे रचनात्मक काम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—(रियाज़ अशरफी)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ रायपुर के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जितेंद्र सिंह ठाकुर निर्वाचित हुए है। जितेन्द्र सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दादा राव गजभिये को 40 मतों के अन्तर से जीत हासिल कर अध्यक्ष की कुर्सी काबिज किया 
 
              छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के प्रशासनिक भवन में 12 मई को हुए चुनाव में बस्तर,अम्बिकापुर,राजनांद गांव,बिलासपुर एवं रायपुर संभाग के कुल 145 कर्मचारियों में कुल 128 लोगों ने शिरकत किया। 
 
              जितेंद्र सिंह को 84 वोट और दादा राव गजभिये को 44 मत प्राप्त हुए। इस तरह 40 वोंटो के अंतर से जितेंद्र ने अध्यक्ष का चुनाव जीत हासिल किया। बताते चलें कि जितेंद्र सिंह वर्तमान में संगठन सचिव के पद पर रहते हुए अपने तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के हितों में कई रचनात्मक कार्य किये है ।
 
                  जीत हासिल करने के बाद जितेन्द्र ने बताया कि कर्मचारियों ने जिम्मेदारी दी है। उनके विश्वास को कभी नहीं तोड़ूंगा। जो भी जिम्मेदारी मिलेगी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। जितेन्द् ने समस्त कर्मचारी साथियों को धन्यवाद भी दिया। उन्होने दुहराया कि कर्मचारियों के हितों के लिये हमेशा काम करते रहूंगा ।
close