छत्तीसगढ़ कांग्रेसः इस कमेटी में भूपेश और टीएस होंगे एक साथ..एआईसीसी ने जारी किया आदेश

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस राजानैतिक मामलों की कमेटी पर मुहर लगाया। मामले की जानकारी राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस संगठन को भेजकर दिया है। प्रदेश राजनैतिक मामलों की कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को एक साथ रखा गया है।
            प्रदेश कांग्रेस को भेजे गए आदेश के अनुसार प्रदेश राजनैतिक मामलों की कमेटी में एआईसीसी प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को शामिल किया गया है। इसके अलावा,छत्तीसगढ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक सत्यनारायण शर्मा और गिरीश देवांगन को कमेटी में स्थान दिया गया है।
                            एआईसीसी महामंत्री वेणुगोपाल के पत्र में बताया गया है कि कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश सेवा दल संयोजक, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष शामिल रहेंगे। 
                   इसके अलावा  एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस सचिव बतौर सदस्य पालिटिकल अफेयर कमेटी में शामिल होंगे। 
close