पुणे में पकड़ाया चिटफण्ड का आरोपी..पुलिस ने प्रोटेक्शन वारंट पर किया गिरफ्तार..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
जीपीएम—पेन्ड्रा पुलिस ने भोले भाले जनता को रकम दुकाना करने का झांसा देने और रूपयों को लेकर फरार जीएन गोल्ड कम्पनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है।  एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि जिला की संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी अनिल कुमार शर्मा को पुणें में गिरफ्तार किया है। आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जीपीएम लाया गया है।
 
                                जीपीएम एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि शासन के निर्देश पर फर्जी चिटफण्ड कम्पनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में भोली भाली जनता को ठगने के बाद बीएन गोल्ड कम्पनी डायरेक्टर को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी को प्रोटेक्शन वारंट के बाद जीपीएम लाया गया है। 
 
                                              अर्चना झा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि थाना पेंड्रा में  बीएन गोल्ड कंपनी का क्षेत्रीय डायरेक्टर अनिल शर्मा मुख्य डायरेक्टर गुरविंदर सिंह के साथ मिलकर कंपनी में सुनियोजित तरीके से पांच साल में रकम दुगुनी करने का झांसा दिया। इस दौरान कम्पनी डायरेक्टरों ने जनता से जमकर रूपया जमा कराया। इसके अलावा आरोपियो ने देश के कई प्रदेशों मे छोटी छोटी रकम को 5 वर्षों में दुगना करने का झांसा देकर जमकर ठगी को अंजा्म दिया। जमा रूपयों का बांड भी दिया। कम्पनी ने हितग्राहियों को जमा किए गए रकम से जमीन देने का भी वादा किया।
 
             कम्पनी के खिलाफ थाना पेंड्रा में 5 फरवरी 2017 को चिटफण्ड से ठगी का शिकार श्रीराम मरावी ने  रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित के अनुसार बीएन गोल्ड कंपनी डायरेक्टर ने बताया कि 3600 रूपए प्रतिवर्ष लगातार 5 साल तक जमा करने पर दुगुना परिपक्व राशि मिलेगी। परिपक्त   राशि नहीं देते हुए आरोपी फरार हो गए।
 
                 एडिश्नल एसपी ने बताया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर सह आरोपी बेचू गंधर्व और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 3, 4, 5, 6 चिटफंड अधिनियम और 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको  के संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। बेचू गंधर्व को गिरफ्तार कर ज्यूडिशल रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया। अन्य 7 फरार आरोपियो की पतासाजी की जा रही थी। 4 दिसम्बर 2021 को गुरविंदर सिंह संधू को जालंधर पंजाब,सचिन डामोर  झाबुआ को महासमुंद से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया था।
 
            अर्चना झा ने बताया कि एसडीओपी गौरेला अशोक वाटेगावकर के मार्गदर्शन में, शुक्रवार 17 दिसम्बर को अनिल कुमार शर्मा पुणे से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर जीपीएम लाया गया। आरोपी को न्यायालय  सत्र न्यायाधीश के सामने पेश करने के बाद जेल दाखिल कराया गया है।
TAGGED: , ,
close