सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई.. भरपूर मात्रा में प्रतिबन्धित सिरप बरामद..अलग अलग ठिकाने से 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—– सिविल लाइन पुलिस ने तीन अलग अलग ठिकानों ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में प्रतिबन्धित सिरप बरामद किया है। पुलिस के अभियान में 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल है। जबकि नाबालिगों को प्रतिबन्धित सिरप सप्लाई करने का सरगना फिलहाल पुलिस गिरफ्त से दूर है।

                             एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस प्रशासन पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार धर पकड़ अभियान चला रही है। टीम बनाकर आरोपियों की लगातार धर पकड की जा रही है।

             पत्रकारों से एडिश्नल एसपी शहर उमेश कश्यप ने बताया कि सिविल पुलिस टीम ने नशे के सौदागरों के खिलाफ तीन अलग अलग ठिकानों में कार्रवाई की है। तीनों जगह से भारी मात्रा में प्रतिबन्धित सिरप के साथ नगद बरामद किया गया है। उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि मुखबीर से खबर मिली कि महाराणा प्रताप चौक स्थित निर्माणाधीन ओव्हरब्रिज के नीचे तीन नाबालिग प्रतिबन्धित सिरप का काबोबार कर रहे है।

कार्रवाई नम्बर एक…महाराणा प्रताप चौक

                  खबर मिलते ही सिविल पुलिस की एक टीम निरीक्षक मोहन भारद्वाज की अगुवाई में ग्राहक बनकर तीनों नाबालिगो के पास गयी। तीनो नाबालिग एक स्कूटी के साथ ओव्हरब्रिज के नीचे खड़े मिले। सौदेबाज के दौरान पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। तीनों नाबालिगो के पास से 120 नग प्रतिबन्धित सिरप कीमती 71 हजार रूपए बरामद किया गया। इसके अलावा 1600 रूपए नगद जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान तीनों नाबालिगो ने बताया कि प्रतिबन्धित सिरप यदुनन्दन नगर निवासी आशुतोष सिंघल ऊर्फ आशु से लिया है। जानकारी के बाद पुलिस ने आशुतोष के ठिकाने पर धावा बोला। लेकिन वह पुलिस के पहुचने से पहले ही फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 21(ग), 22, 28 और 29 (2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 

कार्रवाई नम्बर दो…कस्तूरबा नगर

            सिविल लाइन पुलिस टीम ने दूसरी बड़ी कार्रवाई उप निरीक्षक अशोक द्विवेदी की अगुवाई में कस्तूरबा नगर में की है। पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति थैला में नशे का सामान लेकर ग्राहक तलाश रहा है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम इब्राहिम ऊर्फ ईब्ब बताया। आरोपी के पास से 30 नग प्रतिबन्धित सिरप कीमती 3600 रूपए बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

कार्रवाई नम्बर तीन–वाजपेयी मैदान

                  नशे के सौदागरों के खिलाफ तीसरी बड़ी कार्रवाई बाजपेयी मैदान में निरीक्षक शनिप रात्रे और सहायक उप निरीक्षक अवधेश सिंह की अगुवाई में की गयी। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने प्रतिबन्धित कफ सिरप बेचते दो युवकों  को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 90 नग प्रतिबन्धित सिरप कीमती 10800 को बरामद किया गया।  पकड़े गए आरोपियो में एक का नाम विक्की दास पिता ननकी दास मानिकपुरी और दूसरा नाबालिग है। दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी। 

               एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि तीनों जगह की गयी अलग अलग कार्रवाई में कुल 93 हजार से अधिक कीमती प्रतिबन्धित सिरप बरामद किया गया है। पकड़े गए 6 आरोपियों में चार नाबालिग है। जबकि सामान उपलब्ध कराने वाला व्यापारी फरार है। उमेश कश्यप ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।

close