सीएम ने कहा कष्टों को मिटाने आते हैं महापुरूष…सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं…संतो के साथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

jile ke chakarbhata isthit zhulelal mandir ka cm dwara lokarpan (3)बिलासपुर— बिलासपुर जिले में अल्पप्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने चकरभाठा स्थित झूलेलाल मंदिर और अमरधाम आश्रम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद लखनलाल साहू भी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         अपने संक्षिप्त भाषण में मुख्यमंत्री कहा कि आज का दिन शुभ है। आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। आज ही झूलेलाल मंदिर का लोकार्पण किया गया है। झुलेलाल जी को मत्स्य अवतार माना जाता है। समाज में जब भी कोई कष्ट होता है, तब कोई महापुरूष अवतार लेता है। झूलेलाल ने भी समाज के दुखः-दर्द दूर किया।

                    डाॅ. सिंह ने बताया कि सिंधी समाज ने विभाजन का दर्द झेला है। सिंधी समाज के लोग संघर्ष कर आत्मनिर्भर बने हैं। सब कुछ झूलेलाल जी के आशीर्वाद से संभव हुआ है। यहां सिंधी समाज के वरिष्ठ संतों के साथ अपने को पाकर मैं सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

                             भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि दूर-दूर से लोग यहां मन्नत लेकर आते हैं। झूलेलाल जी सबकी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। कार्यक्रम में सिंधी समाज के संत गुरू सांई लाल ने आभार व्यक्त किया। सिंधी समाज की तरफ से मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह समेत सभी अतिथियों का शाल-श्रीफल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।

                     इस अवसर पर झूलेलाल, राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्ति का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में सिंधी समाज के पदाधिकारी, पुरूष और मौजूद थीं।

Share This Article
close