मुख्यमंत्री का ऐलान:’कोरोना के बाद UP के हर गांव के कुछ लोगों को ले जाएंगे अयोध्या

Chief Editor
2 Min Read
Yogi Adityanath, Ayodhya Case, Supreme Court, Up Police, Uttar Pradesh,

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नंवबर को चुनाव को है। उससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि वह उत्तर प्रदेश के हर गांव के लोगों को अयोध्या ले जाएंगे और राम जन्मभूमि के दर्शन कराएंगे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर चित्रकूट जिले के लालापुर गांव स्थित वाल्मीकि आश्रम में पूजन अर्चन करने गए थे। इसके बाद उन्होंने कहा, ‘कोरोना समाप्त होने के बाद हमारा लक्ष्य होगा कि उत्तर प्रदेश के हर गांव से कुछ लोगों को लेकर हम अयोध्या जाएंगे, राम जन्मभूमि के दर्शन भी कराएंगे और राम मंदिर के निर्माण में कारसेवा भी कराएंगे।’ 

Join Our WhatsApp Group Join Now

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण चल रहा है, यदि कोरोना न होता तो हर गांव से व्यक्तियों को अयोध्या भेजने की व्यवस्था करते।’ उन्होंने कहा ‘महामारी समाप्त होने पर भेजा जाएगा और भगवान राम के दर्शन भी करवाए जाएंगे।” सीएम योगी ने कहा ‘मैं यहां रामायण पाठ का शुभारंभ करने आया हूं, जल्द ही घर-घर पानी का शुभारंभ करने भी आऊंगा। हमने लोकतंत्र में ‘जनता’ को ‘जनार्दन’ का स्वरूप माना है। जनता में ताकत है, इसलिए लोक कल्याण के लिए शासन की योजनाओं से उन्हें जोड़ने का काम कर रहे हैं।”  उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान किया जाएगा। और 10नवंबर को मतदान घोषित किया जाएगा।

इन सात सीटों में टुंडला, घाटमपुर, नौगांव, बुलंदशहर, देवरिया, मल्हनी के विधायकों के निधन के बाद सीट खाली हुई है। वहीं सेप केस में दोषी पाए जाने के बाद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद से उनकी सीट बांगरमऊ भी उपचुनाव के लिए तैयार है। बता दें, भाजपा ने 2017 में इन सात सीटों में छह सीटें जीती थीं।

Share This Article
close