Coffee Mask- कॉफ़ी के इस मास्क से मिलेगा स्ट्रेच मार्क से छुटकारा ,जाने तरीका

Shri Mi
2 Min Read
Coffee Mask/ अक्सर देखा गया हैं कि लड़कियों और महिलाओं में स्ट्रेच मार्क्स की समस्या एक आम बात हैं जो कि स्किन के फैलने की वजह से बनती हैं। स्किन के फैलने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि प्रेगनेंसी, जिमिंग आदि। ये स्ट्रेच मार्क्स महिलाओं की स्किन की खूबसूरती को कम करने का काम करती हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसलिए आज हम आपके लिए कॉफी का एक बेहतरीन मास्क लेकर आए हैं जिसकी मदद से स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

इसके लिए 4 चम्मच कॉफी पाउडर लें और उसमें 5-6 चम्मच या आधा कप नारियल का तेल मिलाएं। 1 कप ब्राउन शुगर भी लें और सभी चीजों को मिक्स कर लें।

Coffee Mask/ चाहे तो इसमें नैचरल एलोवेरा को भी पीसकर मिक्स कर सकती हैं। अब इस मास्क को चेहरे के साथ-साथ स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्सों पर लगाएं। आधा घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी की कुछ बूंदें हाथ में लेकर चेहरे पर स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से की अच्छी तरह मसाज करें।

इसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। हफ्ते में कम से कम 2 दिन इस मास्क को लगाने से स्ट्रेच मार्क्स कुछ महीनों में गायब हो जाएंगे और स्किन भी चंद हफ्तों में हेल्दी और ग्लोइंग दिखने लगेगी।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close