कलेक्टर ने ओरछा गौठान का किया औचक निरीक्षण,गौठान से महिलाओं को जोड़कर आर्थिक रूप से बनाये मजबूत 

Shri Mi
2 Min Read

नारायणपुर- राज्य शासन की महात्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी की जमीनी हकीकत जानने कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज दूरस्थ अंदरूनी एवं नक्सल प्रभावित ओरछा विकासखंड में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला क्षेत्र की महिलाओं को समूह से जोड़कर गौठान में आयमूलक गतिविधियों का संचालन करें। इसके साथ ही इन महिलाओं को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण तथा अन्य सुविधायें उपलब्ध करायें। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा रमांचल यादव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि गौठान में निर्माणाधीन अधोसंरचनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़े मूल उद्देश्यों को पूरा करने पर विशेश ध्यान दें। गौठान में बाड़ी और पशुओं हेतु पर्याप्त मात्रा में चारागाह की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि गौठान में निर्मित टंाकों मंे पर्याप्त मात्रा में गोबर और केचुंए डलवाकर खाद तैयार करायें, ताकि पर्याप्त मात्रा में खाद प्राप्त हो और कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा श्री रमांचल यादव ने बताया कि यह गौठान पौने तीन एकड़ क्षेत्र में फैला है और पर्याप्त संख्या में टांके तैयार किये गये है। गौठान में चल रहे निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में स्थापित सोलर पंप का भी अवलोकन किया और इसके उपयोग आदि के बारे में जानकारी ली। 

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close