पहले लड़े थे गोरों से…अब लड़ेंगे चोरों से…भूपेश ने कहा…विकास तो पगला गया है…।

BHASKAR MISHRA
8 Min Read
IMG20171002174554 IMG20171002164846 बिलासपुर—गांधी जयंती पर गुरूनानक चौक से गांधी चौक के बीच जिला कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल की अगुवाई में 6 किलोमीटर की पदयात्रा की। पदयात्रा का जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। प्रेस वार्ता के बाद भूपेश बघेल कांग्रेस ब्रिगेड के साथ तोरवा बस्ती से होकर जगमल चौक से गांधी चौक तक पहुंचे। गांधी चौक पर आमसभा के साथ पदयात्रा का समापन हुआ। इसके पहले भूपेश बघेल और कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने जगमल चौक में समूह को संबोधित भी किया।
                               जगमल चौक के बाद गांधी चौक में आयोजित आमसभा में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा। अटल श्रीवास्तव स्थानीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर की बदहाल स्थिति के लिए स्थानीय मंत्री अमर अग्रवाल जिम्मेदार हैं। चूंकि मंत्री का घर रायगढ़ खरसिया हैं..इसलिए उन्हें यहां के लोगों के दुख दर्द की तनिक भी चिंता नहीं है। सड़कें बदहाल हैं…सिवरेज में घोटाला हुआ है…योजनाओं की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। नसबंदी काण्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया गया…। अटल ने इस दौरान भदौरा जमीन मामले को भी उछाला। उन्होने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी भदौरा मामले को छिपाया जा रहा है।
                           जगमल चौक और गांधी चौक आमसभा को पीसीसी अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। उन्होेने कहा कि बोनस घोषणा के बाद प्रदेश में पांच किसानों ने आत्महत्या की है। बोनस के नाम पर आम जनता और किसानों के आक्रोश को दबाया जा रहा है। भूपेश ने बताया कि मैने विधानसभा में मुख्यमंत्री से सवाल किया था कि राजनांदगांव में तीस हजार किसानों ने बाप बेटे चोर हैं किसे कहा…। लेकिन मुख्यमंत्री ने सवाल के जवाब में मुंह तक नहीं खोला। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा की करने और कथनी से परिचित हो गयी है। हर तरफ कांग्रेस को याद किया जा रहा है। जनता के रूख को देखने के बाद भाजपाई बेचैन हो गये हैं।
आरएसएस को लगाते हैं मुहर
                       आमसभा को संबोधन के दौरान पीसीसी चीफ भूपेश ने बताया कि प्रदेश के मुखिया आरएसएस का रबर स्टाम्प बनकर रह गए हैं। प्रदेश सरकार आरएसएस के एजेन्डा पर काम करती है। सोची समझी रणनीति के तहत सम्प्रदायों को बांटा जा रहा है। हिन्दुत्व के नाम पर सामाजिक सौहार्ध्द को बिगाड़ने का खेल हो रहा है। सरकार पर निशाना साधते हुए भूपेश ने कहा कि जब प्रदेश की जनता शराब पर प्रतिबंध की मांग कर रही हो…तो सरकार ने शराब बेचना शुरू कर दिया। इसकी मु्ख्य वजह शराब से भाजपा सरकार के मंत्रियों की तिजोरी भर रही है।
विकास पगला गया है
         IMG20171002164837       केन्द्र और रा्ज्य सरकार के प्रमुख घूम घूम कर प्रवचन दे रहे हैं कि विकास हो रहा है। जनता ने भी कहना शुरू कर दिया है कि विकास पगला गया है। कालाधन के नाम नोटबंदी हुई। एक भी कालाधन नहीं आया। जीएसटी ने जनता.व्यापारी और उद्योग जगत को तबाह कर दिया है। हर साल लाकों लोगों को रोजगार देने का वादा केन्द्र सरकार ने किया। लेकिन नोटबंदी ने करोड़ों हाथों को बेरोजगार बना दिया। कल कारखाने बंद होने लगे हैं। जीडीपी की हालत किसी से छिपी नहीं है। दाल,चावल,आटा,सब्जी के भाव आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल में आग लग गयी है। जनता महंगाई की मार से खून की आंस रो रही है। विकास यदि किसी का हुआ है तो आरएसएस और भाजपा नेताओं का। क्योंकि विकास तो पगला गया है।
महिलाओं के बाद गायों की हत्या
                         प्रदेश सरकार का तंत्र फेल हो चुका है। संभा को अपने संबोधन के दौरान भूपेश ने बताया कि तीन साल पहले नसबंदी में 17 महिलाओं को मौत की नींद में सुला दिया गया। बाद में गायों को भूसे के अन्दर छिपाकर मारा गया। गाय की दुहाई देने वाली सरकार के नेता ही गायों के हत्यारे हैं। गौशाला को दो करोड़ रूपए और पन्द्रह एकड़ जमीन दी गयी। बाद में पता चला कि सरकार ने यह सब व्यवस्था गायों को मारने के लिए की है। भाजपा नेता गाय के हाड़ मांस को ही नहीं बल्कि चमड़ी और शरीर के एक एक टुकड़े का व्यापार किया। भाजपा नेताओं की करतूत से मानवता शर्मसार हुई हैं।
घोटाला और काण्ड की सरकार
IMG20171002175709
            भूपेश ने कहा कि भाजपा की सरकार घोटाला और काण्ड की राजनीति करती है। नान घोटाला,जमीन घोटाला, दवा घोटाला,धान घोटाला, किसान आत्महत्या,मनरेगा घोटाला, खाद घोटाला, सहकारी बैंक घोटाला। सरकार की यही पहचान भी है। खुद मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया है कि यदि कमीशनखोरी ना हो तो भाजपा को कोई हरा नहीं सकता है। इससे जाहिर होता है कि सरकार के मुखिया ने इशारा किया है कि एक साल कमीशनखोरी को बंद करें। सरकार बनने के बाद चार साल तक जमकर कमीशनखोरी करें।
दिलीप लहरिया को दिया सलाह–बोनस का मांगे हिसाब
                 पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि बोनस घोषणा के बाद पांच किसानों ने आत्महत्या की है। किसान त्राहि त्राहि कर रहा है। जानकारी मिली है कि साइंस कालेज में बोनस तिहार मनाया जाएगा। विधायक जनता का प्रतिनिधि होता है। मस्तूरी विधयाक को निर्देश देता हूं कि सीएम के कार्यक्रम में पहुंचे। अपनी आवाज को बुलंद करें। यदि कोई रोके टोके तो माइक छीनकर जनता के सामने सीएम से सवाल करें। पिछले चार साल का बोनस कब दिया जाएगा। सिर्फ एक साल का ही बोनस क्यों दिया जा रहा है। घोषणा पत्र के अनुसार समर्थन मूल्य को कब दिया जाएगा। उनके क्षेत्र में पानी बिजली कब मिलेगी। मनरेगा का भुगतान कब किया जाएगा। मरने वाले किसानों को कब न्याय मिलेगा। यदि कोई ऐसा करने से रोकता है तो दीलिप लहरिया के साथ कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता खड़ा है। सीएम को विधायक के सवाल का जवाब देना ही होगा।
                                   कार्यक्रम को मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया,प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंच और मंच से दूर सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद थे। स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल के अलावा कांग्रेस नेता अभय नारायण राय, राजेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र बोलर,महेश दुबे,बैजनाथ चन्द्राकर,शेखर मुदलियार,शिवा मिश्रा, दिलीप लहरिया, शैलेश पाण्डेय,सीमा पाण्डेय,अनिता लव्हात्रे,सीमा सोनी,शेख नजरूद्दीन,विजय केशरवानी,चन्द्रप्रदीप वाजपेयी,जसबीर गुम्बर,चन्द्रप्रकाश वाजपेयी,शिवा नायडू,जावेद मेमन,गौरव दुबे,अरविन्द शुक्ला,तैयब हुसैन,तजमुल हक, महेन्द्र गंगोत्री मौजूद थे।
close