काले कपड़े में कांग्रेसियों ने किया विरोध…पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी, 4 घंटे बाद सभी यूथ नेता रिहा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं ने आज दीक्षांत समारोह का विरोध किया। यूथ कांग्रेस विग्रेड ने मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल महराज से मिलकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय कुलपति की शिकायत का भी असफल प्रयास किया। मानव संसाधन मंत्री और दीक्षांत कार्यक्रम का विरोध यूथ कांग्रेसियों ने काला कपड़ा पहनकर किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। लेकिन केन्द्रीय मंत्री के काफिले के पहुचने से पहले ही पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को पकड़कर कोनी थाना भेज दिया। मालूम हो कि यूथ कांग्रेसी और एनएसयूआई नेता पूनम चन्द्रा आत्महत्या मामले में कुलपति से इस्तीफा और सरकार से सीबीआई जांच की माग कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         केन्द्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह महराज आज केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करने बिलासपुर पहुंचे। विश्वविद्यालय रवाना होने से पहले सत्यपाल महाराज छत्तीसगढ़ भवन में थोड़ी देर के लिए विश्राम किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ दीक्षांत समारोह में शामिल होने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए।

                                         इस दौरान यूथ कांग्रेस नेता और एनएसयूआई के कार्यकर्तांओं ने इंदिरा सेतु के पार सत्यपाल महाराज को घेरने का असफल प्रयास किया। कांग्रेसियों ने पुलिस सुरक्षा को चकमा देकर काले कपड़े में सत्यापाल महाराज के सामने आने का प्रयास जरूर किया। लेकिन सफल नहीं हो पाये। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे करीब तीस से अधिक लोगों को धर दबोचा। धरपकड़ के दौरान यूथ कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

                         यूथ कांग्रेसी और एनएसयूआई नेताओं ने पूनम चन्द्रा को अात्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मणि वैष्णव ने कहा कि कुलपति को पूनम आत्महत्या काण्ड की नैतिक जिम्मेदारी लेते इस्तीफा देना चाहिए। वैष्णव ने कहा कि सरकार पूनम चन्द्रा की मौत मामले की  जांच सीबीआई से करवाए। प्रदर्शनकारियों ने बीएड विभाग के प्रमुख बजलवार को तत्काल निलंबित करने को कहा।

                               इंदिरा सेतु के पास पकडे गए सभी यूथ नेताओं को पुलिस ने गाड़ी में बैठाकर कोनी थाना भेजा गया। दीक्षांत समारोह खत्म होेने के बाद गिरफ्तार सभी कांग्रेसियोंं को पुलिस ने चार घंटे बाद छोड़ दिया। गिरफ्तार होने वालों में मणि वैष्णव समेत गोपाल दुबे आशिष सिंह, अमितेष राय,नीरज सोनी,बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष धनंज्य यादव,अंशुल अंशुल वालिया,सिमरन अहलुवालिया,अंजनी बेक, आशीष सिंह  के नाम नाम प्रमुख हैं।

close