कांग्रेस की विधायक ने भी दिए पाला बदलने के संकेत

Shri Mi

बिहार में विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। बिहार में कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने भी शुक्रवार को भाजपा के साथ जाने के संकेत दे दिए हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सांसद बनने का मन कर रहा है, अगर भाजपा नवादा सीट से टिकट देती है तो वे भाजपा में जाने के लिए सोचेंगी।

उनसे जब पूछा गया कि भाजपा अगर टिकट देती है तब उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा में चली जाऊंगी। उन्होंने कांग्रेस से भी नवादा लोकसभा क्षेत्र से टिकट देने की मांग की।

इससे पहले शुक्रवार को राजद के विधायक भरत बिंद भाजपा के पाले में आ गए हैं। इससे पहले भी कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम भाजपा के पक्ष में आ चुके हैं। बिहार में एनडीए की फिर से सरकार बनने के बाद महागठबंधन के सात विधायक सत्ता पक्ष की ओर आ चुके हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close