दीक्षांत समारोह मानव सभ्यता की अविस्मरणीय विरासत की मिसाल-प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल, कुलपति

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के नवम् दीक्षांत समारोह 20 अप्रैल को आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह के संदर्भ में सोमवार को दोपहर 12 बजे से प्रशासनिक भवन स्थित सभाकक्ष में का प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। उक्त प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने दीक्षांत समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पत्रकारों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोेह कई मायनों में मानव सभ्यता की अविस्मरणीय विरासत की मिसाल है। हम लगातार कोरोना से जूझ रहे हैं। पूर्व में दीक्षांत समारोह 15 जनवरी, 2022 को आयोजित करने का प्रयास किया गया लेकिन कोरोना की स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

तत्पश्चात् 04 फरवरी, 2022 को आॅनलाइन मोड़ से आयोजित करने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों की ंजिज्ञासा थी कि वे आॅफलाइन डिग्री लेने के रोमांच से वंचित हो जाएंगे। इसके बाद 20 अप्रैल, 2022 की तिथि निश्चित की गई है। एक प्रश्न के जवाब में कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। ऐसा प्रयास है कि पूरे मध्य भारत के लिए खेलकूद की अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एक अन्य प्रश्न के जवाब में कुलपति ने कहा कि नैक के लिए विश्वविद्यालय में बहुत तेजी से तैयारी चल रही है। डेटा संग्रह का कार्य अंतिम चरण में है। अन्य प्रश्न के उत्तर में कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने कहा कि जिन लोगों ने समाज के लिए समर्पण से कार्य किया है उन्हें आने वाले वर्षों में डी. लिट. की मानद उपाधि दी जाएगी।

कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने विश्वविद्यालय में चल रहे विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय की मीडिया प्रभारी प्रो. प्रतिभा जे. मिश्रा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो. शैलेन्द्र कुमार ने किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close