COVID..ई.पास के लिए करना होगा आवेदन..22 सेवाओं को मिली अनुमति ..पढ़े..अनुमति के लिए क्या करना होगा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
तखतपुर( टेकचंद कारड़ा)– परिवहन से जुडे वाहनों को आवागमन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने ई.पास की सुविधा दी है। ई पास के माध्यम से मालवाहक वाहन छत्तीसगढ में आना जानाकर सकेंगे। आवागमन में सरकार ने 22 प्रकार की आवश्यक सेवाओं को शामिल किया है। आनलाईन आवागमन सुविधा के लिए कोविड -19 ई.पास एप बनाया गया है। घर बैठे ही ई.पास की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त की जा सकती है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये
 
                मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी में सीजी कोविड -19 ई पास एनराईड ऐप का शुभांरभ किया है। इसमें 22 प्रकार की आवश्यक सेवाओं का परिवहन किया जाएगा। आनलाईन आवागमन की स्वीकृति रायपुर से अन्य शहरों और जिलों में आने जाने के लिए मिलेगी।  इसके लिए गुगल प्ले स्टोर में जाकर कोविड-19 ई पास ऐप डाउन लोड करना होगा।  इसके बाद  वाहन मालिक को अपना मोबाईल नम्बर डालना होगा। नम्बर दर्ज होते ही मोबाइल में एक ओटीपी पासवर्ड आएगा। पासवर्ड डालते ही आवेदन पत्र का फार्म आएगा। आवेदन पत्र में सबसे पहले आवेदक को अपने जिले और शहर का नाम दर्ज करना होगा। साथ ही आवेदक निवास स्थान के  क्षेत्र का नाम भी बताना होगा। 
 
             आनलाइन आवेदन प्रक्रिया में नाम और पता दर्ज करने के बाद सेवा का नाम आएगा। सूची में जिसमें 22 प्रकार की सेवाएं दर्ज है। आवेदक को सूची में से कार्य क्षेत्र का चयन करना होगा। इसके बाद वाहन का नम्बर और जिस व्यक्ति को वाहन मे परिचालन करना है उसका
आधार नम्बर दर्ज करना जरूरी है। वाहन परिचालन की अवधि कब से कब तक और किस समय
से किस समय तक करनी है इसे भी दर्ज करना होगा। 
 
         वाहन का परिचालन किस जिले में किस शहर तक और क्षेत्र में करना है इसकी भी जानकारी आनलाइन आवेदन में करना है। सारी प्रक्रिया के दौरान आनलाइन आवेदन के समय मैमरे में तीन आप्शन होंगे। पहले विकल्प में आवेदक अपने  एन्ड्राइड फोन से अपनी तस्वीर खीचना है। इसके बाद व्यापार का प्रमाण पत्र  जिसमें जीएसटी पंजीकरण या गुमस्ता लाईसेंस को अपलोड करना होगा। फिर ई पास का अनुरोध करने के विकल्प् का चयन करना होगा। पूरी प्रक्रिया के बाद ई पास वेरिफिकेशन के लिए जाता है। अन्त में मैसेज आता है कि आपका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।
 
किन किन सेवाओं का जिक्र
 
                  आवेदक आवेदन के माध्यम से सूची में निर्धारित वस्तुओं का परिवहन कर सकेगा। आवश्यक सेवाओं में शामिल प्रमुख बिन्दु इस प्रकार है। किराना सामान, फल, सब्जी ,दूध, बेकरी, मांस, मछली, भोजनालय के सामान, दवा चिकित्सा उपकरण, उचित मूल्य की दुकान की वस्तुए, दूध, बैंक कर्मचारी, नगद, कोषयान दवा और औषधि विक्रेता प्रिंट, ईलेक्ट्रानिक मिडिया पत्रकार वेतन और लेखा ,कार्यालय स्वास्थ्य सेवा दूरसंचार इंटरनेट पेट्रोल पम्प एलपीजी सीएनजी तेल एजेंसी का गोदाम से परिवहन पशुओं का चारा  अखबार विक्रेता लोक निर्माण और वरिष्ठ नागरिकों एनजीयो अस्पताल में भर्ती परिवार मृत्यु आवश्यक दवा खरीदी के लिए वाहन परिवहन की अनुमति ली जा सकती है।
 
वेरिफिकेशन में लगता है समय
 
              छत्तीसगढ शासन ने कोविड -19 ई पास सेवा की ई पास प्रक्रिया में समय बहुत लगता है। इसका लाभ आवेदन करने के तुरंत बाद नही मिलने से लोगों में थोड़ी मायूसी के साथ बेचैनी है। लोगों का मानना है कि यदि किसी को आपात परिवहन पास की जरूरत पडी तो परेशानी निश्चित है। प्रशासन को इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी ध्यान देना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close