हाइवा ने पिकअप को रौंदा…सवार की मौत..मलवे में फंसा दुसरा व्यक्ति…क्रेन और कटर से निकालने का प्रयास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171126-WA0040 IMG-20171126-WA0044बिलासपुर—इंदिरा सेतु के पास कुदुदण्ड मोड़ पर होमगार्ड कार्यालय के सामने हाईवा ने पिकअप को रौंद दिया है। हादसे में पिकअप सवार की मौत हो गयी है। दूसरा व्यक्ति पिकअप में फंसा हुआ है। क्रेन और गैस कटर के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। घटना करीब रात्रि ग्यारह बजे की है। हादसे की जानकारी मिलते ही सिविल पुलिस भी मौके पर पहुंच गयाी है। राहत और बचाव कार्य जोरो पर हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       रात्रि करीब 11 बजे कुदूदण्ड रोड में होमगार्ड कार्यालय के सामने हाइवा की चपेट में आने से पिकअप सवार की मौत हो गयी है। पिकअप भी चकनाचूर हो चुका है। पिकअप सवार दूसरा व्यक्ति अभी भी फंसा हुआ है। बुरी तरह से फंसे दूसरे व्यक्ति को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक गैस कटर और क्रेन के सहारे पिकअप में फंसे व्यक्ति को निकालने की लगातार कोशिश हो रही है। पिकअप हाइवा के नीचे दबा हुआ है।

              होमगार्ड कार्यालय के हुए हादसा के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप में तीन लोग सवार हैं। पिकअप कुदूदण्ड स्थित काली मंदिर के सामने टेन्ट हाउस मालिक का है। पिकअप में टेन्ट हाउस का सामान है। सामान लेकर कर्मचारी जा रहे थे। इसी बीच हाइवा ने पिकअप को चपेट में ले लिया। पिकअप समेत सवार भी हाइवा के नीचे आ गये।

                 जानकारी मिल रही है कि पिकअप ड्रायवर की मौत हो गयी है। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल व्यक्ति पिकअप में फंस हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोग व्यक्ति को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पिकअप में तीसरा व्यक्ति सवार था या नहीं… फिलहाल मामले में पुलिस को जानकारी नहीं है।

                    हादसे की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कुदूदण्ड का रास्ता जाम हो गया है। लोगों की भीड़ को पुलिस लगातार हटा रही है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए अम्बिकापुर-रायपुर स़ड़क भी हो गयी थी। पुलिस के सहयोग से जाम को हटाया गया।

           भारी भरकम हाइवा को हटाने के लिए क्रेन के सहयोग लिया जा रहा है। गैस कटर और अन्य साधनों से पिकअप को काटकर फंसे व्यक्ति को निकालने का प्रयास लगातार जारी है।

                        हादसे में मरने वाले युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। टेन्ट हाउस मालिक को बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अधिक भीड़ और शोर शराबा होने के कारण पिकअप में फंसे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

close