समस्त विधानसभा स्तरीय मतदान दलों के प्रशिक्षण हेतु तिथि व स्थल निर्धारित

Shri Mi
2 Min Read

जशपुरनगर/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के समस्त विधानसभा स्तरीय मतदान दलों के प्रशिक्षण हेतु तिथि व स्थल निर्धारित किया है। जिसमें स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर  (बालक विद्यालय) में विधानसभा 12-जशपुर में 16 अक्टूबर 2023 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी -01, 18 अक्टूबर 2023 को मतदान अधिकारी-2 एवं मतदान अधिकारी 03  एवं 19 अक्टूबर 2023 को महिला मतदान अधिकारी का 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बगीचा में 16 अक्टूबर 2023 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी -01, 18 अक्टूबर 2023 को मतदान अधिकारी-2 एवं मतदान अधिकारी 03  एवं 19 अक्टूबर 2023 को महिला मतदान अधिकारी का 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इसी प्रकार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी विधानसभा 13- कुनकुरी में 16 अक्टूबर 2023 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी -01, 18 अक्टूबर 2023 को मतदान अधिकारी – 2 एवं मतदान अधिकारी 03  एवं 19 अक्टूबर 2023 को महिला मतदान अधिकारी का 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

साथ ही 14- पत्थलगांव विधानसभा के मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण ठाकुर शोभा सिंह शासकीय महाविद्यालय पत्थलगांव में 16 अक्टूबर 2023 को पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी -01, 18 अक्टूबर 2023 को मतदान अधिकारी-2 एवं मतदान अधिकारी 03  एवं 19 अक्टूबर 2023 को महिला मतदान अधिकारी का 11 बजे से शाम 5 बजे तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण के अंतिम कालखण्ड में समस्त प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण  के संबंधित परीक्षा ली जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close