आबकारी के पूर्व ओएसडी समुद्र सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।भाजपा शासनकाल में रिटायरमेंट के बाद ओएसडी रहे करोड़ों के घोटाले के आरोपी समुद्र राम सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है।उल्लेखनीय है कि ईओडब्ल्यू ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद समुद्र राम सिंह के 20 से अधिक ठिकानों पर छापा मार पर 100 करोड रुपए से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया था। समुद्र राम सिंह की संपत्ति में 70 एकड़ का फार्म हाउस, पेट्रोल पंप, शिमला, नोएडा तथा दक्षिण के राज्यों में मकान व जमीन शामिल हैं। ईओडब्ल्यू की छानबीन से मालूम हुआ कि उक्त संपत्ति उसने शराब निर्माता कंपनियों को सरकारी नीतियों में फेरबदल कर लाभ पहुंचाने के एवज में प्राप्त की। शासन को इसके चलते करोड़ों रुपयों का राजस्व नुकसान हुआ। समुद्र राम सिंह छापेमारी के बाद से रायपुर जेल में बंद है। उन्हें उनके बोरियाकला उदयपुर स्थित निवास से बीते नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close