विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़….सभी 6 विधानसभा से पीएम करेंगे संवाद…उप मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद जाएंगे दिल्ली

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— 24 फरवरी को जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। बिलासपुर विधानसभा में मुंगेली नाका स्थित मैदान में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री एक साथ सभी जगह हितग्राहियों से आने संवाद के अलावा संबोधन करेंगे। उप मुख्यमंत्री अरूण साव लोरमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ अभियान के तहत शनिवार 24 फरवरी को जिले के सभी 6 विधानसभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 10 बजे से जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ आयोजित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समारोह में शामिल होंगे। लाभार्थियों से संवाद करने के साथ ही संबोधित भी करेंगे।

 जिले के सभी विधानसभा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां को पूर्ण कर लिया गया है। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन मुंगेली नाका स्थित मैदान में किया जाएगा। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजजन बहतराई इण्डोर स्टेडियम में होगा। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम मण्डी परिसर बिल्हा, कोटा में डीकेपी हाई स्कूल मैदान, मस्तुरी में हाई स्कूल मैदान खैरा जयरामनगर में होगा। तखतपुर में कार्यक्रम का आयोजन मण्डी प्रांगण में किया जाएगा।

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार विकसित भारत योजना के तहत  समारोह में स्टाल लगाये गये हैं। योजनाओं की उपलब्धियों के साथ छूटे हुए हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। प्रधानमंत्री के सम्बोधन का लाईव्ह प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर निगम, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, उद्योग विभाग, खेल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, आधार अपडेशन और उज्ज्वला योजना के स्टाल लगाए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री लोरमी के बाद जाएंगे दिल्ली

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ संवाद कार्यक्रम में मुंगेली जिले के लोरमी में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री 24 फरवरी की सुबह दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से लोरमी के लिए रवाना होंगे। 11 बजे लोरमी पहुंचकर प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़’ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अरूण सावन दोपहर पौने एक बजे लोरमी से हेलीकॉप्टर से रायपुर प्रस्थान करेंगे। दोपहर सवा एक बजे वापस रायपुर पहुंचेने के बाद …दोपहर सवा दो बजे रायपुर से नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

close