पुलिस की अलग अलग कार्रवाई..6 जुआरी 1 कोचिया गिरफ्तार…नगद और शराब बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 बिलासपुर— चकरभाठा पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई में आधा दर्जन जुआरी और एक आबकारी अधिनियम के दोषी आरोपी को गिरफ्तार किया है। जुआरियोंस नगद समेत 52 पत्ती और कोचिया से करीब चार लीटर शराब जब्त किया गया है। सभी आरोपियों पर विधि सम्मत कार्रवाई की गयी है।
 
           चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। पुलिस टीम ने धावा बोलकर आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 52 पत्ती समेत साढे पांच हजार नगद और बोरी पट्टी को जब्त किया गया है। जुआरियों पर जुआ एक्ट 13 का अपराध दर्ज किया गया है। 
 
 पकड़े गए जुआरियों के नाम
 
1) संतोष कुमार पिता अर्जुन लाल चौबे उम्र 52 वर्ष पता हिर्री माइंस चकरभाठा
2) फारुख शेख पिता बबलू उम्र 23 साल साकिन हिर्रि माइंस 
3) अब्दुल अमजद पिता अब्दुल सलाम उम्र 45 साल साकिन हिररी माइन्स
4) अनिल कौशिक पिता अरुण कौशिक 33 साल रंहगी चकरभाटा
5) दिनेश कुमार शर्मा पिता स्वर्गीय संतोष कुमार शर्मा 45 साल माइंस चकरभाठा
6) अनीश कुजूर पिता दी हुजूर उम्र 36 वर्ष रहगी  थाना चकरभाठा 
 
शराब के साथ कोचिया पकड़ाया
 
    थानेदार मनोज नायक ने बताया कि आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क) के आरोपी को टीम ने धर दबोचा है। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब चार लीटर शराब बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम श्याम पाल गेंदले है। आरोपी  ग्राम कुआ का रहने वाला है।
 
 
close