दिग्विजय बोले-नाम बदलने से क्या इतिहास बदल जाता है

Shri Mi
1 Min Read

मंडला-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर करने के सिलसिले में आज कहा कि क्या नाम बदलने से इतिहास बदल जाता है।राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने आदिवासी बहुल मंडला जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के जन जागरण अभियान की शुरूआत के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा गया, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। क्या नाम बदलने से इतिहास बदलता है। लेकिन यह भी विचारणीय है कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति के सीहोर जिले में स्थित जर्जर किले को दुरुस्त कराया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि दरअसल यह सब केवल नाटक, नौटंकी और धोखा के अलावा कुछ नहीं है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close