उपासने ने कहा…कथा आयोजन में शामिल होंगे संभाग के नेता…दीनदयाल के जीवन पर डालेंगे प्रकाश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20170916-WA0023बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति की संभागीय बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और कोरबा जिले के पदाधिकारी शामिल हुये।
                            बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह के अवसर पर  कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में बिलासपुर संभाग के भाजपा कार्यकर्ता और विचार परिवार के लोग शामिल होंगे।

                  प्रशिक्षण प्रदेश सहसंयोजक अवधेश जैन ने बिलासपुर संभाग में चल रहे संगठनात्मक विषयों का वृत्त लिया। उन्होने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय के कथा में उनके सम्पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा।

                                            भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर चांपा, कोरबा और रायगढ़ के पदाधिकारियों से कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय की कथा में अधिक से अधिक शामिल होंगे। बैठक में मुंगेली जिलाध्यक्ष कोमलगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री भाजपा रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, प्रशांत सिंह, संजय भावनानी, नरेन्द्र शर्मा, पं.दीनदयाल उपाध्याय जिला संयोजक कृष्ण कुमार कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, रामनारायण भारद्वाज, कल्लू सिंह राजपूत, शिवमोहन बघेल, सुनीता क्षत्री, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक, डाॅ.सुनील जायसवाल, बी.आर. महोबिया, अवधेश अग्रवाल, नीरज जैन, पलहवान सिंह मरावी, ओंकार सिंह ओट्टी, महेन्द्र सोनी सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

close