अपोलो पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री…दो दिन पहले भर्ती हुए पूर्व उपाध्यक्ष..आज हुए रीलिव

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष बद्रीधर दिवान को अपोलो अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती किया गया था। आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बद्रीधर दिवान को देखने अपोलो अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होने हाल चाल पूछा। जानकारी के अनुसार अपोलो प्रबंधन ने देर शाम शाम दीवान को अपोलो से रीलिव कर दिया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    जानकारी हो कि बेलतरा के पूर्व विधायक और विधानसभा के उपाध्यक्ष रह चुके बद्रीधर दीवन को दो दिन पहले अपोलो में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार दीवान को शारीरिक कमजोरी के साथ ही बुखार की शिकायत थी। आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बद्रीधर दीवन को देखने अपोलो अस्पताल पहुंचे। उन्होने कुशल क्षेम पूछा। इसके अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने प्रबंधन को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। पूर्व मंत्री अमर अग्रवा्ल के साथ इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे।

                    अपोलो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार बहरहाल विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष का स्वास्थ्य बेहतर है। शारीरिक कमजोरी धीरे धीरे खत्म हो जाएगी। उन्हे आज रीलिव किया जा रहा है। उनका स्वास्थ्य बेहतर है।

close