कुनकुरी में दूर होगी पेयजल समस्या, 48 करोड़ की जल आवर्धन योजना को मिली मंजूरी, विधायक UD मिंज ने किया भूमिपूजन

Shri Mi
3 Min Read

जशपुर ।कुनकुरी में नगर के करीब 20 हजार की आबादी में पेयजल संकट की समस्या अब दूर होती नजर आ रही है।लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

Join Our WhatsApp Group Join Now

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने अमृत मिशन 2.0 के तहत नगर में 48 करोड़ की लागत से जल आवर्धन योजना को मंजूरी देते हुए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसका टेंडर भी लग चूका है।

विधायक यू डी. मिंज की मांग पर नगरीय प्रशासन विभाग ने स्वीकृति दे दी है जिसका भूमिपूजन गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया.

विधायक यू डी. मिंज ने इस विशेष सौगात के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया को नगर वासियों की ओर से धन्यवाद दिया है.

कुनकुरी नगर की जल प्रदाय व्यवस्था वर्षों पुरानी होने के कारण वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र में नियमित एवं पर्याप्त जल प्रदाय किया जाना संभव नहीं हो पा रहा था। गर्मी शुरू होते ही नगर में पानी की किल्लत शुरू होने लगती थी।

वर्तमान में पंचायत समय से बनी व्यवस्था ईब नदी ढोंढ़ीडांड से पेयजल आपूर्ति की जा रहीं थी लेकिन इसके माध्यम से सही से आपूर्ति नहीं हो पा रहीं थी. वर्तमान में ढोंढ़ीबाहर ईब नदी से

पेयजल आवर्धन योजना के लिए 48 करोड़ की नई स्वीकृति विधायक ने कराई है जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। इस जल आवर्धन योजना के लगभग एक वर्ष में पूर्ण होने के बाद नगर पंचायत कुनकुरी के नागरिकों को आगामी तीन दशकों तक पेयजल सुलभ रूप से मिलता रहेगा।

नगर पंचायत एल्डरमेन आशीष सतपति ने बताया कि कई वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या है। इस बात को ध्यान रखते हुए इस योजना के तहत 5 पानी टंकी का निर्माण किया जाएगा। जिससे नगर के सभी 15 वार्डो में लोगों को भरपूर पानी मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक एक से वार्ड क्रमांक 15 तक पाइप लाइन का विस्तार भी किया जाएगा।

जल आवर्धन योजना के भूमिपूजन समारोह में विधायक यू. डी. मिंज ने कहा कि इस योजना के पूर्ण होने से सभी घरों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और विशेष रूप से हमारी बहनों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजेम टोप्पो , उपाध्यक्ष जगदीश आपट, बृजलाल राणा , लालदेव राम ,उर्मिला लकड़ा, दीपक केरकेट्टा, रुखसाना बानो, समा अंजुम, सीएमओ पुष्पा खलखो, दिलीप जैन एल्डर मैन,आशीष कुमार सतपती एल्डरमेन, पार्षदगण एवं कांग्रेस कार्यकर्तओं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close