मीना को बिलासपुर रेलमंडल का प्रभार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

DRMबिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  खानपान एवं यात्री सेवा के पद पर कार्यरत जी.सी.मीना को बिलासपुर रेल मंड़ल के मंडल रेल प्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होने आज मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        मालूम हो कि वर्तमान मंडल रेल प्रबंधक रविन्द्र गोयल प्रशिक्षण के लिए विदेश प्रवास पर हैं। विदेश प्रवास से आने तक जी.सी.मीना, मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर का कार्यभार संभालेंगे।  जी सी मीना भारतीय रेलवे यातायात सेवा (1987 बैच के अधिकारी हैं।

                         मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी शाखा अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक की है। उन्होने इस दौरान बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। साथ ही कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

Share This Article
close