ड्रग पेडलर आरक्षक गांजे का भी तस्कर,ट्रेन के जरिए कई बार लाता था ड्रग्स और गांजा

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर।कोकीन की सप्लाई मामले में पुलिस की जांच जारी है। रायपुर से 2 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई जांच बिलासपुर पहुंची।1 दिन पहले बिलासपुर के छह और रायपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। बिलासपुर से आठवें युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।यह भी लक्ष्मण गाईन और अभिषेक शुक्ला के साथ पैडलर का काम करता था। इस पूरे मामले में जीआरपी आरक्षक लक्ष्मण के बारे में एक और खुलासा हुआ। लक्ष्मण गांजे का भी तस्कर है। उसने करोड़ों रुपए की गांजे की तस्करी की है।पुलिस के गिरफ्त में आने के बाद लक्ष्मण के कई खुलासे हो रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जांच में पता चला कि लक्ष्मण कई सालों से नशीले पदार्थ की तस्करी का काम कर रहा था। जीआरपी में पदस्थ होने के बाद मुंबई से आने वाली कई ट्रेनों से खुद ही गांजा लेकर आता था। वर्दी में ही लक्ष्मण ट्रेनों में सफर करता था इसलिए उस पर शक नहीं होता था। पुलिस को पता चला कि रेलवे के कई और कर्मचारी उसकी मदद करते थे। इतना ही नहीं वह अपनी कार से गोवा, पुणे तक जाता था। उसके साथ काम करने वाला गिरोह कार से ही ड्रेस लेकर आता था।

यह भी पढे-छत्तीसगढ़ के इस जिले में फिर हो सकता है लाकडाउन पर विचार…कलेक्टर ने नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील

close