नशे की महिला सौदागर गिरफ्त में

Chief Editor
1 Min Read

drug

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने आज छापामार कार्रवाई करते हुए जरहाभाटा मंदिर चौक के पास से नशे की सौदागर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन पुलिस ने महिला के पास नशे के इंजेक्शन एम्पुल और प्रतिबंधित टेबलेट भी बरामद किया है। फिलहाल महिला पुलिस के हिरासत में है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मुखबिर की सूचना पर पुलिस कप्तान अभिषेक पाठक और आईजी पवन देव के निर्देश पर सिविल पुलिस ने जरहाभाटा मंदिर चौक के पास से नशे का कारोबार करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम छोटी बाई शाहनी पति छोटे लाल शाहनी है। जानकारी के अनुसार यह गुपचुप तरीके से नशे की दवाइयां बेचा करती है। महिला जतिया तालाब जरहाभाठा की रहने वाली है।

जब महिला मंदिर चौक के पास नशे की दवाई बेचने के फिराक में घूम रही थी उसी समय पुलिस ने उसे गिरफतार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 100 रेक्सोजेनिक इंजेक्शन,17 एविल के इंजेक्शन और नाइट्रोसन के 100 टेबलेट बरामद किये हैं।

पुलिस जानकारी के अनुसार महिला पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 अंतर्गत अपराध दर्ज कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

close