पुलिस संगियों का संयुक्त अभियान..150 से अधिक बदमाशो से पूछताछ..20 प्रकरण दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—त्योहार के मद्देनजर बिलासपुर पुलिस ने गुण्डे, बदमाश और असामाजिक तत्वों के खिलाफ वार्ड संगियों के साथ विशेष अभियान चलाने का एलान किया है। इसी क्रम में पुलिस ने देर शाम 9 अलग अलग मामलों में एक दर्जन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस के विशेष अभियान से असामाजिक तत्वों में खलबली है।
 
                 पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के विशेष निर्देश पर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ नव नियुक्त वार्ड संगियों के साथ विशेष अभियान छेड़ दिया है। 29 अक्टूब 2021 को पुलिस ने अभियान केतहत शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों, मुसाफ़िरों, संदिग्धों समेत असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है।
 
दस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
 
             अभियान के दौरान वार्ड संगियों ने अपने अपने वार्ड क्षेत्रों में तफ्तीश कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में सहयोग किया है। आबकारी एक्ट के तहत 9 प्रकरणों में 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके अलावा जुआ एक्ट का दोषी पाये गए 3 प्रकरणों में 4 आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने कुल 10 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई को अंजाम दिया है। 
 
              पुलिस ने अभियान के दौरान 35 मुसाफ़िरों और संदिग्धों से भी पूछताछ कर जरूरी दिशा निर्देश दिया है। साथ ही संदिग्ध आचरण पाए जाने पाए कार्यवाही की चेतावनी भी दी है।
 
150 से अधिक असामाजिक तत्वों से पूछता।
 
                    एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि अभियान के दौरान शहर में लगभग 150 से अधिक बदमाशों संदिग्धों असामाजिक तत्व की चेकिंग की गयी। 20 से अधिक प्रकरण बनाए गए। अन्य को हिदायत देकर छोड़ा गया है। यह अभियान लगातार किया जाएगा।
close