कॉउन्सलर पद पर भर्ती हेतु पात्रता सूची जारी

Shri Mi
1 Min Read

कोण्डागांव/कार्यालय जिला कौशल विकास प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा कॉउन्सलर के रिक्त 2 पद पर भर्ती हेतु 09 सितम्बर 2022 को विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। उक्त पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों का परीक्षण गठित समिति द्वारा किया गया। उक्त परीक्षण के उपरांत पात्रता सूची जारी कर दी गयी है। पात्रता सूची जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज खुटडोबरा रोड़ डोगरीपारा कोण्डागांव के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गयी है। इसके साथ ही उक्त सूची जिले की वेबसाइट www.kondagoan.gov.in  पर देखी जा सकती है। इस पात्रता सूची के बारे में किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे 20 अक्टूबर 2022 तक कार्यालयीन समय मंे दावा-आपत्ति जिला कौशल विकास प्राधिकरण कार्यालय कोण्डागांव में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगा।खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े यहाँ क्लिक कीजिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close