Employees Salary Hike: इन कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, अधिसूचना जारी

Shri Mi
2 Min Read

Employees Salary Hike : राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल प्रदेशभर के कर्मचारियों के वेतन में 500 रुपए का इजाफा किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जारी हुई अधिसूचना के तहत वेतन में 500 रुपए की वृद्धि का लाभ कर्मचारियों को इसी महीने से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उनके वेतन महीने बढ़कर 5200 रुपए हो गए हैं।

अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश के आशा कार्यकर्ताओं को अब 4700 की जगह 5200 रुपए का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी अधिसूचना के तहत कार्यकर्ताओं के वेतन में 500 रुपए का इजाफा किया गया है अब हर महीने उन्हें 5200 रुपए प्रति महीने उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही सालाना उन्हें 62400 रुपए का लाभ दिया जाएगा।Employees Salary Hike

वहीं प्रदेश के मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव सहित स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक, प्रदेश सहायक नियंत्रक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी अधिसूचना की कॉपी भेज दी गई है।

इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने कहा है कि वेतन वृद्धि से संबंधित अधिसूचना विभाग को मिल चुकी है। इसके लिए आगामी कार्रवाई की जाएगी। इसका लाभ आशा कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close