किसने कहा देश को युवा कंधो पर नाज…साइबर क्राइम को बताया घातक…अपराध से दूर रहने की दी सलाह

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG-20171007-WA0090बिलासपुर—युवाओं को सतर्क रहने की जरूरत है। जागरूक युवाओं से ही देश और समाज की सुरक्षा है। देश को अपने युवा कंधों पर बहुत नाज है। यह बातें आज चौकसे इंजीनियरिंग कालेज में युवा इंजीनियरों से रूबरू होते हुए पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने कही। एसपी ने एक दिवसीय युवा जागरूकता अभियान कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि समय तेजी से बदल रहा है। लोग शार्टकट से उपलब्धियों को हासिल करना चाहते हैं। शार्टकट का रास्ता अपराध की तरफ ले जाता है। युवा ही नहीं बल्कि देश के सभी नागरिक शार्टकट से बचें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     चौकसे इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला में युवा इंजीनियरों ने पुलिस कप्तान से संवाद किया। मयंक श्रीवास्तव ने बेहतर भविष्य के लिए योजनाबद्ध अध्ययन की जानकारी दी। छात्रों के सवालों का धैर्य से जवाब दिया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। जिसे अनुशासन पसंद नहीं…वह ना केवल देश बल्कि अपने आपको भी धोखे में रखता है। अनुशासनहीनता से अपराध को बढ़ावा मिलता है। लोग कब अपराध के दलदल में फंस जाते हैं… इसकी जानकारी उन्हें तब होती है जब कुछ कर गुजरने का समय गुजर चुका होता है।

                       युवा इंजीनियरों को मयंक ने बताया कि दौर टेक्नोलाजी का है। तकनीक ज्ञान का उपयोग विकास के साथ अपराध जगत में भी हो रहा है। लोग लक्ष्य का निर्धारण कर पढ़ाई करें। परिवार..समाज..प्रदेश और देश के विकास में अपना योगदान दें। मयंक श्रीवास्तव ने महिला सुरक्षा समेत एटीएम फ़्रॉड, साइबर क्राइम, चिट फ़ंड कम्पनी  के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होने हमेशा सतर्क और जागरूक रहने को कहा।

                                        पुलिस कप्तान ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमो का पालन करने को कहा। हेलमेट पहनने की सलाह दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ब्लू व्हेल गेम को प्रतिबंधित कर दिया गया है। छात्र छात्राओं से पुलिस फ़ेसबुक से जुड़ने की अपील करते हुए आपराधिक घटनाओं की जानकारी देने को कहा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक ने  बिलासपुर पुलिस की तरफ से  सभी छात्र-छात्राओं को उज्वल भविष्य की शुभकामनाये भी दीं।

                                                छात्र छात्राओं को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा  ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी भी मौजूद थे।

आज की खबरें और भी हैं-
close