किसान नेता धीरेन्द्न ने कहा..2 साल से नहीं मिला मानदेय..खाद के लिए दर दर भटक रहे धरती पुत्र.. बाजार में भारी लूट..प्रशासन को उठाना होगा कदम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—भारतीय किसान संघ बिलासपुर ईकाई का एक प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में जिला प्रशासन से मिला। धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में किसान नेताओं ने जिला प्रशासन के सामने पांच सूत्रीय मांग पत्र रखा। धीरेन्द्र दुबे ने बताया कि किसानों को खाद के लिए जूझना पड़ रहा है। किसी भी सोसायटी में खाद नहीं है। पिछले दो सालों से किसान मित्रो को मानदेय का भुगतान भी नहीं किया गया है। किसानों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
 
                       भारतीय किसान संघ जिला प्रमुख धीरेन्द्र दुबे की अगुवाई में किसानों ने जिला प्रशासन के सामने किसानों से जुड़ी पांच बिन्दु का मांग पत्र रखा। किसान नेता धीरेन्द् दुबे ने बताया कि किसानों को खाद के लिए दुकान दुकान भटकना पड़ रहा है। सोसायटियों में खाद नहीं है। दुकानदार किसानों से मनमानी रूपए वसूल रहे हैं। खाद की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाना बहुत जरूरी है। 
 
                                   धीरेन्द्र ने बताया  जहां तहां मवेशी सड़कों पर घूमते नजर आते हैं। जिसके कारण हमेशा हादसा का खतरा बना रहता है। आवारा मवेशियों के लिए गौठान की व्यवस्था जरूरी है। ताकि दुर्षटनाकी संभावनाओं से रोक जाए।ग्राम स्तर पर अभियान चलाकर गौवंशो का टीकाकरण किया जाए।
 
           जिला प्रशासन को किसान नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान  निधि योजना का लाभ किसानों को समुचित नहीं मिल रहा है। इसके लिए ग्राम स्तर पर शिविर का आयोजन कर समस्या का जल्द से जल्द निराकण किया जाना जरूरी है।
 
                       दुबे ने बताया कि किसान मित्रों को पिछले दो साल से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि मामले में पहले भी प्रशासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके किसानों को अभी तक मानदेय नहीेे दिया गया। जिला प्रसासन से उम्मीद है कि किसानों  की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण करे।
close