बदलेगा किसान ऋण-पुस्तिका का नाम,CM Bhupesh ने लोगों से मांगा सुझाव

Shri Mi
1 Min Read

छत्तीसगढ़ में किसानों के ऋण-पुस्तिका का नाम बदलने वाला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों से एक अच्छे नाम के लिए सुझाव मांगा है। वहीं जो व्यक्ति अच्छे नाम का सुझाव देगा उसे राज्य सरकार 1 लाख रुपए का इनाम देगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खेती किसानी से जुड़े शब्दों पर कितने संवेदनशील हैं और हर शब्द की बारीकी पर कितना ध्यान देते हैं।

इसकी झलक तब मिली जब उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से ही कहा कि आप इसके लिए अच्छा सा सुझाव दें। उपयुक्त सुझाव पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

शब्द बहुत जादुई होते हैं और लोगों की भावनाओं से जुड़े रहते हैं। ये उनके स्वाभिमान से भी जुड़े रहते हैं।

ऐसे प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की। ऋणपुस्तिका शब्द की जगह दूसरे शब्द का खोजा जाना किसान स्वाभिमान से जुड़ी बात है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close