कोच्चि/केरल के कोच्चि शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने बहु की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली।
Join Our WhatsApp Group Join Now
ससुर सेबास्टियन के इस जघन्य अपराध के पीछे उसके बेटे सिनोज की 31 वर्षीय पत्नी शानू के साथ चल रहा झगड़ा बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सिनोज के काम पर जाने के बाद सेास्टियन और शानू घर पर थे और उसके जुड़वां बच्चे पास के स्कूल में गए थे।
बताया जा रहा है कि सेबास्टियन ने शानू की गर्दन काट दी। जब पड़ोसियों ने यह सब देखा तो वह दंग रह गए, जिससे सेबास्टियन ने घबराहट में खुद को कमरे में बंद कर लिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़ा, जहां उन्होंने सेबास्टियन को फांसी पर लटका हुआ पाया।
शानू और सेबेस्टियन को अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।